वाराणसी में हादसा: प्रयागराज जा रहे दर्शनार्थियों का वाहन पलटा, एक की मौत, 13 लोग घायल
आंध्र प्रदेश के रहने वाले 14 लोगों का समूह बाबा विश्वनाथ और गंगा दर्शन को आया हुआ था। सुबह दर्शनार्थियों का दल क्रूजर से प्रयागराज जा रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के शहावाबाद में बुधवार सुबह प्रयागराज जाते समय दर्शनार्थियों का वाहन पलट गया। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मोहनसराय से रोहनिया तक सड़क चौड़ीकरण के तहत काटे गए पेड़ के जड़ में टायर फंसने से वाहन अनियंत्रित होकर पलटा।
आंध्र प्रदेश के रहने वाले 14 लोगों का समूह बाबा विश्वनाथ और गंगा दर्शन को आया हुआ था। सुबह दर्शनार्थियों का दल क्रूजर से प्रयागराज जा रहा था। शहावाबाद के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए काटे गए पेड़ की जड़ में टायर फंसने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीण और पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला।
ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे आंध्रा निवासी श्रीनाथ (55) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना देने के बाद देरी से पहुंची एंबुलेंस से बाकी अन्य घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार घायलों में रामबाबू (56), सुब्रह्मण्यम (58) बालाजी (52), गौरीशंकर (56), बाबाराव (57), सुब्बाराव (54), लक्ष्मीमूर्ति (60), स्वराज लक्ष्मी (57), शाशागिरी (57) सहित दो अन्य शामिल हैं।
उधर, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मोहनसराय से रोहनिया तक सड़क चौड़ी हो रही है। इस वजह से सड़क किनारे के पेड़ काटे गए हैं। पेड़ कटाई में लापरवाही बरती गई। जमीन से पेड़ के जड़ ऊपर ही हैं, जिसमें फंसकर आए दिन वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। कई आर शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
कार पलटने से युवक की मौत, चार घायल
वाराणसी में चौबेपुर क्षेत्र के उगापुर पावरहाउस के समीप बुधवार सुबह कार पलटने से सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में चार साथी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार कार की स्टेयरिंग फेल होने के चलते यह हादसा हुआ।
प्रयागराज के जीटीबी नगर स्थित करेला निवासी शाहरूख (25) अपने चार अन्य साथियों आशीष (24), समद (25), शहीदे आलम (25), फजल (27)के साथ गाजीपुर जाने के लिए निकला था। सुबह 11 बजे उगापुर पावर हाउस के पास कार की स्टेयरिंग फेल हो गई और कार सड़क किनारे मजदूरों की खड़ी साइकिल को रौंदते हुए पलट गई।
कार के अंदर फंसे घायलों की चीख पुकार पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। सभी घायलों को चिरईगांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शाहरुख को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आशीष की हालत बिगड़ने पर बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शाहरूख के पिता आस मोहम्मद को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया।