{"_id":"6906d4b8c0b3eca1400af9d5","slug":"accident-in-varanasi-two-people-died-driver-fled-with-vehicle-police-investigating-cctv-family-in-turmoil-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में हादसा: दो लोगों की मौत...वाहन लेकर भागा चालक, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में हादसा: दो लोगों की मौत...वाहन लेकर भागा चालक, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस; परिजनों में कोहराम
Sun, 02 Nov 2025 09:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 02 Nov 2025 09:19 AM IST
सार
Varanasi News:हादसे में एक के बाद एक, दो व्यक्तियों की माैत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ, यह पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि हादसा हुआ कैसे?
विज्ञापन
सहती यादव और रामविलास गुप्ता की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Road Accident in Varanasi: लोहता थाना क्षेत्र के खेवशीपुर गांव के सामने रिंगरोड फेज टू पर बीती की रात में एक बजे किसी वाहन के टक्कर से टीवीएस एक्सल सवार दो लोग घायल हो गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे घायल व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जंसा थाना क्षेत्र के भडाव गांव के सहती यादव (52) तथा रामविलास गुप्ता (40) टीवीएस एक्सल से अकेलवा से लोहरापुर जा रहे थे। रिंग रोड पर किसी वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में रामविलास गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने सहती यादव को दिनदयाल हास्पिटल के लिए भेजा। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है कि कैसे यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन