वाराणसी: धान कुटाई मशीन में मफलर फंसने से अधेड़ की गई जान, ठंड से किसान की मौत
वाराणसी के विश्वनाथपुर गांव में बुधवार की शाम धान की कुटाई के दौरान मफलर मशीन में फंसने से आनंद सिंह (45) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के विश्वनाथपुर गांव में बुधवार की शाम धान की कुटाई के दौरान मफलर मशीन में फंसने से आनंद सिंह (45) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ागांव थाना अंतर्गत बिराव गांव निवासी किसान आनंद सिंहट्रैक्टर से धान की कुटाई इस समय कर रहे थे।
इस दौरान अचानक आनंद के गले का मफलर धान की कुटाई मशीन में जाकर फंस गया। इस दौरान लहूलुहान आनंद को लोगों ने बाबतपुर स्थित निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दो पुत्री और एक पुत्र के पिता आनंद की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी सहित अन्य परिजन बेसुध हो गए।
इधर, जंसा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव में ठंड से बटुक प्रसाद (50) की मंगलवार देर शाम मौत हो गई। बटुक प्रसाद खेती कर परिवार का भरण पोषण करता थे। परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंद्रदेव गोंड ने परिवार की आर्थिक मदद की।
पढ़ेंः एसटीएफ ने मऊ से 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा, गंभीर आरोपों में दर्ज हैं 29 मुकदमे
नूडल कारखाने में लगी आग
दीवानगंज (गंगा नगर कॉलोनी) स्थित नूडल बनाने के कारखाने में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने पानी फेंक आग पर काबू पाया।
आदमपुर थाना अंतर्गत दीवानगंज निवासी नवीन कुमार का घर में ही नूडल बनाने का कारखाना है। रात के समय कारखाने में नूडल बनाते वक्त आग लग गई। नवीन कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण तैयार नूडल, मैदा सहित अन्य सामान जल कर नष्ट हो गए। इस दौरान कोई झुलसा नहीं है। सूचना पर आदमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
रेलवे की संपत्ति चुराते तीन आरोपी गिरफ्तार
आरपीएफ ने बुधवार को कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड से रेल संपत्ति की चोरी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक ठेला और चोरी की रेल सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सिगरा के माधोपुर के साहब शेख, भेलूपुर के रानीपुर के गोलू बिंद और मंडुवाडीह के शिवपुरवा के मटरू गिरी शामिल है। आरपीएफ के अनुसार आरोपियों के पास से 10 हजार रुपये कीमत की रेल संपत्ति मिली थी।
पढ़ें: एसटीएफ का जवान बताकर ले भागे अंगूठी और चेन: वाराणसी में बैंक कैशियर के साथ टप्पेबाजी, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
बिना टैक्स व परमिट के दौड़ रहे सात वाहन सीज
बिना टैक्स व परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान बुधवार को भी जारी रहा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने सात वाहनों को सीज किया। परिवहन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र के नेतृत्व में चोलापुर, मिर्जामुराद, लालपुर, राजातालाब, रोहनिया आदि जगहों पर अभियान चलाया गया।
इसमें पांच ऐसी बसें पकड़ी गईं, जिनका रोड टैक्स कई साल से जमा नहीं था। यात्रीकर अधिकारी मिथिलेश सिंह ने चार ओवरलोड बसों का चालन किया। इसके अलावा दो बसों को बिना परमिट में सीज किया। प्रर्वतन दल के आरटीओ उदय वीर सिंह ने बताया कि प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट परिवहन उपायुक्त एके सिंह को भेजी जाएगी।
पढ़ें- दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 26, 28 और 30 जनवरी को निरस्त रहेगी, ट्रेनों की चाल पर असर डाल रहा कोहरा