फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tappebaji with bank cashier in Varanasi on name of STF jawan stole ring and chain

एसटीएफ का जवान बताकर ले भागे अंगूठी और चेन: वाराणसी में बैंक कैशियर के साथ टप्पेबाजी, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

Wed, 19 Jan 2022 10:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 19 Jan 2022 10:16 PM IST
सार

महमूरगंज स्थित बैंक कॉलोनी निवासी अनिमेष कुमार सिगरा स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र में प्रधान कैशियर हैं। कैशियर के अनुसार वह घर से बैंक जाने के लिए रिक्शा से निकले थे। रास्ते में दो युवक आए और खुद को एसटीएफ का जवान बताया।

विज्ञापन
tappebaji with  bank cashier in Varanasi on name of STF jawan stole ring and chain
वाराणसी में फिर से टप्पेबाजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के सिगरा-महमूरगंज मार्ग पर बुधवार सुबह बाइक सवार दो टप्पेबाज खुद को एसटीएफ का पुलिसकर्मी बताकर बैंक कैशियर अनिमेष कुमार की अंगूठी और चेन लेकर फरार हो गए। बैंक कैशियर की तहरीर पर सिगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगाला।

विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार चेकिंग बहाने युवकों ने पांच अंगूठी और एक सोने की चेन बैग में रखवाया और लेकर भाग निकले। महमूरगंज स्थित बैंक कॉलोनी निवासी अनिमेष कुमार सिगरा स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र में प्रधान कैशियर हैं। कैशियर के अनुसार वह घर से बैंक जाने के लिए रिक्शा से निकले थे।
विज्ञापन


महमूरगंज-सिगरा मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक करते हुए रिक्शा रुकवाया। युवकों ने खुद को एसटीएफ का पुलिसकर्मी बताया और कहा कि ड्रग्स पकड़ा गया है और इसलिए चेकिंग की जा रही है। दोनों ने मेरा पहचान पत्र मांगा और बैग की चेकिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ में सोने की पांच अंगूठी और गले में चेन को देखते हुए कहा कि यह सब उतारकर बैग में रख लीजिए, इसके बाद दोनों ने आरोप लगाया कि शराब पी रखी है। विरोध किया तो दोनों युवक पता नहीं बातों में उलझाकर पांच अंगूठी और चेन लेकर गायब हो गए। सिगरा इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है। सीसी कैमरों में दो संदिग्ध युवक दिखे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed