{"_id":"61e8578171e87f5b6a321dda","slug":"indian-railway-news-durg-nautanwa-express-will-remain-canceled-on-26-to-30th-january-fog-affecting-train-speed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रिगण ध्यान दें: दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 26, 28 और 30 जनवरी को निरस्त रहेगी, ट्रेनों की चाल पर असर डाल रहा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रिगण ध्यान दें: दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 26, 28 और 30 जनवरी को निरस्त रहेगी, ट्रेनों की चाल पर असर डाल रहा कोहरा
Wed, 19 Jan 2022 11:55 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:55 PM IST
सार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के जैतहरी, निगौरा और छुलहा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य किया जाना है। इसके चलते अगले हफ्ते दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के जैतहरी, निगौरा और छुलहा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य किया जाना है। इसके चलते सप्ताह में दो दिन दुर्ग और नौतनवा से चलकर वाराणसी कैंट स्टेशन पर ठहरने वाली अप ट्रेन संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 26 और 28 जनवरी को निरस्त रहेगी। वहीं डाउन ट्रेन संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 28 और 30 जनवरी को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
कोहरे की वजह से कई ट्रेन विलंब से पहुंची
उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड व घने कोहरे ने बुधवार को भी ट्रेनों की चाल पर असर डाला। कैंट स्टेशन व बनारस रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें दो से चार घंटे की देरी से पहुंची। इनमें पवन एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ चार घंटे लेट रही।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 19489 गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे, ट्रेन संख्या 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस एक घंटा 23 मिनट, ट्रेन संख्या 12791 दानापुर सुपरफास्ट चार घंटा 33 मिनट, ट्रेन संख्या 15017 काशी एक्सप्रेस दो घंटा 23 मिनट, ट्रेन संख्या 11061 पवन एक्सप्रेस चार घंटा 24 मिनट, ट्रेन संख्या 13240 कोटा पटना एक्सप्रेस चार घंटा 17 मिनट, ट्रेन संख्या 12561 स्वतंत्रता सेनानी 12561 ढाई घंटा, ट्रेन संख्या 13010 दून एक्सप्रेस आधा घंटा, ट्रेन संख्या 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटा, 12560 शिवगंगा डेढ़ घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
पढ़ेंः एसटीएफ ने मऊ से 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा, गंभीर आरोपों में दर्ज हैं 29 मुकदमे