{"_id":"611f8ccc8ebc3e7a2864adc7","slug":"accident-during-ganga-bath-in-varanasi-youth-died-due-to-injury-while-jumping-from-roof-near-tulsi-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान के दौरान हादसाः मढ़ी से कूदते समय चोट लगने से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान के दौरान हादसाः मढ़ी से कूदते समय चोट लगने से घायल युवक की मौत
Fri, 20 Aug 2021 04:36 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 20 Aug 2021 04:36 PM IST
सार
मृतक गोपाल पुत्र बद्री यादव भदैनी इलाके के भदेश्वर महादेव गली का रहने वाला था।स्थानीय लोगों ने बताया कि दूध बेचकर अपना खर्चा चलाने वाला गोपाल नशे का आदि था और घर मे अकेले ही रहता था।
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
वाराणसी के तुलसीघाट पर बृहस्पतिवार की देर शाम गंगा में स्नान के दौरान घायल गोपाल यादव (38) की इलाज के दौरान शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। स्नान के दौरान मढ़ी से कूदते समय पत्थर में सिर टकराने से घायल हो गया था। सिर में चोट लगने के कारण वह अचेत हो गया था। आननफानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
मृतक गोपाल पुत्र बद्री यादव भदैनी इलाके के भदेश्वर महादेव गली का रहने वाला था। उसकी सात साल पहले शादी हुई थी, लेकिन छह माह बाद ही पत्नी घर छोड़ कर चली गई थी। मृतक दो भाई और दो बहन में सबसे बड़ा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूध बेचकर अपना खर्चा चलाने वाला गोपाल नशे का आदि था और घर मे अकेले ही रहता था। गोपाल रोजाना सुबह-शाम तुलसी घाट स्नान के लिए जाता था। मृतक का कूदते वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन