फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ABVP student went to demand closure of slaughterhouse attacked police accused of misbehavior in Varanasi

Varanasi News: बूचड़खाना बंद कराने पहुंचे एबीवीपी के छात्रों पर हमला, चौकी इंचार्ज पर दुर्व्यवहार का लगा आरोप

Wed, 18 Feb 2026 12:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 18 Feb 2026 12:16 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में बूचड़खाना बंद कराने पहुंचे एबीवीपी के छात्रों पर हमला किया गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम के दो किमी के दायरे में मांस की बिक्री का विरोध करने पर हमला किया गया। वहीं चौकी इंचार्ज पर भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
ABVP student went to demand closure of slaughterhouse attacked police accused of misbehavior in Varanasi
पुलिस और छात्रों के बीच नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में बेनियाबाग में संरक्षित जानवरों के मांस बिक्री का आरोप लगाकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप रहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम के दो किमी के दायरे में मांस की बिक्री का विरोध करने पर आरोपियों ने हमला किया। इस बीच छात्रों ने पान दरीबा चौकी इंचार्ज पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया। छात्रों ने पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। चेतगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; पशु तस्करी: एक साल में 54 आरोपियों पर 50 हजार का इनाम किया घोषित, चंदौली के 50 व चार आरोपी गाजीपुर से वांछित
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के परासी खुर्द और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास के छात्र शिवम तिवारी ने पुलिस को बताया कि सुबह 9 बजे साथियों के साथ श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पान दरीबा गली से गुजर रहा था। तभी गली में एक मदरसे के नीचे बूचड़खाने पर नजर पड़ी। धाम के दो किमी के दायरे में कोई बुचड़खाना उचित नहीं है। सरकार ने इस पर रोक भी लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बूचड़खाना संचालन करने वाले से पूछा गया करने पहुंचे तो अचानक दो व्यक्ति आए और धक्कामुक्की की। अंदर से धारदार हथियार भी मंगाने लगे। धमकी दी कि भाग जाओ, नहीं तो तुम्हें भी इसी तरह काट देंगे। सुबह 500 की संख्या में कसाई थे। विश्वनाथ धाम के पास बेजुबान जानवरों की हत्या पर रोक लगाएं और मनबढ़ों पर कार्रवाई करें। 

छात्र प्रतिनिधि आशुतोष तिवारी ‘हर्षित’ ने बताया कि पानदरीबा चौकी प्रभारी ने थाने परिसर में छात्रों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी।छात्रों ने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस दौरान अनुराग राय, नयन राय, शुभम, दिग्विजय, सूरज उपाध्याय, दिव्यांश आदि रहे। चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सीसी कैमरे और वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed