{"_id":"607201f48ebc3e58fe369ba3","slug":"abvp-and-nsui-student-clash-in-varanasi-city-news-vns58442685","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद विवि में छात्रसंघ चुनाव से पहले आमने-सामने छात्र नेता, एनएसयूआई-एबीवीपी कार्यकर्ताओं में मारपीट-पत्थरबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद विवि में छात्रसंघ चुनाव से पहले आमने-सामने छात्र नेता, एनएसयूआई-एबीवीपी कार्यकर्ताओं में मारपीट-पत्थरबाजी
Sun, 11 Apr 2021 01:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के चंद घंटे पहले एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्रनेता आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुई मारपीट और पथराव में एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी घायल हो गया और प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी का शीशा भी टूट गया।
विज्ञापन
शनिवार की शाम को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में जुलूस के दौरान एनएसयूआई और एबीवीपी के छात्रनेताओं के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से नारेबाजी भी हो रही थी। इसी बीच किसी ने पत्थरबाजी कर दी। घटना में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। उपाध्यक्ष प्रत्याशी अजीत अजीत कुमार चौबे के पैर में भी चोट आई। उन्होंने इस मामले की सूचना चीफ प्राक्टर को दी।
विज्ञापन
एनएसयूआई के छात्रनेताओं का आरोप है कि हार से बौखलाई एबीवीपी के छात्रनेताओं ने इस घटना को अंजाम दिया है। चीफ प्राक्टर प्रो. आशुतोष मिश्र ने बताया कि हंगामा और पत्थरबाजी की सूचना पर प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य मौके पर पहुंचे थे। मामले को शांत करा दिया गया है। इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन