फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Abuse of electricity workers, traffic jam

Varanasi News: बिजली कर्मियों से गाली गलौज, चक्काजाम

Tue, 19 Dec 2023 12:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी Updated Tue, 19 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Abuse of electricity workers, traffic jam
ज्ञानपुर। मान्यवर कांशीराम शहरी आवास में सोमवार को जांच करने गए एक लाइनमैन से आवंटियों ने विवाद कर लिया। गाली-गलौज होने पर कनेक्शन काटने पर नाराज आवंटियों ने विकास भवन मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे दफ्तर जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारी समय से पहुंच सके। खबर मिलने पर तहसीलदार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। आवंटियों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे बिजली विभाग के लाइनमैन जांच करने के लिए कांशीराम आवास पहुंचे। जांच के दौरान किसी बात को लेकर लाइनमैन और आवंटियों से विवाद हो गया। नाराज लाइनमैन ने कनेक्शन काट दिया। इसको लेकर 15 से 20 की संख्या में आवंटियों ने विकास भवन पर जाम लगा दिया। उसी दौरान कार्यालय जा रहे कई अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंच सके। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे आवंटियों ने कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। खबर मिलते ही तहसीलदार ज्ञानपुर, कोतवाली प्रभारी मय फोर्स पहुंच गए। आवंटियों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया तब विकास भवन के कई अधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि बिजली जांच के विवाद में जाम लगाया था जिसे 10 मिनट में समाप्त करा दिया गया।
विज्ञापन

सात लाख से अधिक 15 बकायेदारों का कटा कनेक्शन
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के विद्युत उपकेंद्र मिश्राईनपुर से जुड़े भानीपुर ठाकुर बस्ती में 7 लाख से अधिक 15 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। इस दौरान बिल जमा करने के लिए पांच ने अपना पंजीकरण कराया। एसडीओ राजेश जायसवाल ने बताया कि ओटीएस अभियान के तहत गांव-गांव चेकिंग की जा रही है। इस दौरान लाइनमैन फुगुड्डी, रामदुलार बिंद, दिलीप पांडेय, प्रदीप कुमार सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed