फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Abhishek daughter Aaradhya want to teach in the BHU

बेटी आराध्या को बीएचयू में पढ़ाना चाहते हैं अभिषेक

Thu, 03 Mar 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Thu, 03 Mar 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Abhishek daughter Aaradhya want to teach in the BHU

बीएचयू के अंतर संकाय युवा महोत्सव ‘स्पंदन’ का उद्घाटन करने आए फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी बेटी आराध्या भी बच्चन परिवार की बीएचयू से जुड़ी परंपरा को आगे बढ़ाए। मालूम हो कि हरिवंश राय बच्चन 1927 में बीएचयू में बैचलर आफ एजूकेशन के छात्र थे।

विज्ञापन

अभिषेक ने अपने दादा की अमर कृति ‘मधुशाला’ का जिक्र किया और कहा कि मधुशाला का पहला पाठ दादा जी ने बीएचयू में ही किया था। जूनियर बच्चन मिनटों में बीएचयू से चार पीढ़ियों का रिश्ता जोड़ गए। अभिषेक ने बीएचयू के विद्यार्थियों से वादा किया कि वे पिताजी को अगले साल बीएचयू आने को कहेंगे और बेटी आराध्या को भी दादा हरिवंश राय बच्चन की परंपरा निभाने की सीख देंगे।

विज्ञापन

जूनियर बच्चन ने माइक संभाला, पूरे खालिस अंदाज में। नौ मिनट में ही उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों से आत्मीयता जोड़ ली। शुरुआत उन्होंने बीएचयू और बच्चन परिवार के पुराने और प्यारे रिश्ते से की। कहा कि यहां से मेरे परिवार का प्यार का रिश्ता है, जो कभी खत्म नहीं होगा। मेरे दादाजी ने यहीं मधुशाला की रचना की और यहीं सबसे पहले उसका पाठ भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज यहीं, बीएचयू में मैं पहली बार काशीवासियों से रूबरू हो रहा हूं। अब बचे रह गए हैं, हमारे पिताश्री। मैं उनको भी बोलूंगा कि अगले साल वो यहां जरूर आए। उन्हें कई बार आमंत्रण मिला है। उनकी चाहत भी है यहां आने की। बीएचयू से तीन पीढ़ियों से जुड़ी आत्मीयता को याद किया और कहा कि मैं बेटी आराध्या को जाकर बोलूंगा कि ये जो परंपरा बनी है बीएचयू और बच्चन परिवार की वो उसे कायम रखे


मैं चाहता हूं कि आराध्या की शिक्षा-दीक्षा भी बीएचयू में हो। इस दौरान उन्होंने इलाहाबादी अंदाज में कई दफा युवाओं को ‘भइया’ संबोधित किया। जब-जब अभिषेक ने भइया बोला, समूचा पंडाल तालियों के शोर से गूंज जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed