फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Abhishek Brahmachari met chhote Lohia brother in ballia

छोटे लोहिया के भाई से मिले अभिषेक ब्रह्मचारी, बोले- जाति-धर्म के नाम पर बांट रही भाजपा

Tue, 18 Feb 2020 06:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 18 Feb 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Brahmachari met chhote Lohia brother in ballia
छोटे लोहिया के जन्मस्थान पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

बलिया जिले के शुभनथहीं गांव में समाजवादी नेता और छोटे लोहिया के नाम से प्रख्यात पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्रा के भाई तारकेश्वर मिश्रा से स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने भेंट की। इस भेंट के दौरान देश की सामाजिक-राजनीति स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

विज्ञापन


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश विपरीत परिस्थितियों में फंस गया है। जाति-धर्म के नाम पर बांट कर भाजपा सत्ता में रहना चाहती है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा महामानव थे, उन्होंने जीवन भर समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु प्रयास किया। स्वामी ने कहा कि युवा चेतना जनेश्वर जी के विचारों पर चलकर समाज में परिवर्तन हेतु प्रयासरत है।
विज्ञापन


युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि 5 अगस्त को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति का अनावरण उनके जन्म स्थान शुभनथई पर किया जाएगा। रोहित ने कहा कि समाजवाद को मजबूत करने के लिए जनेश्वर मिश्रा ने जीवन भर संघर्ष किया, लेकिन योगी सरकार सामंतवाद के रास्ते पर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित सिंह ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा सत्ता में नहीं आएगी। हम समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं। युवा चेतना गांव, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान की लड़ाई लड़ रही है। उसमें सबका सहयोग अपेक्षित है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। तारकेश्वर मिश्रा ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed