{"_id":"5ee2885c8ebc3e4332364ccc","slug":"aayushman-city-news-vns5296602153","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना के तहत होगा कोरोना संक्रमितों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना के तहत होगा कोरोना संक्रमितों का इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अब आयुष्मान योजना के तहत भी कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा सकेगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि योजना के कार्ड धारकों के इलाज को लेकर शासन ने दरों का निर्धारण भी कर दिया है। इसमें आइसोलेशन वार्ड के जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों पर हर दिन 1800 रुपए प्रति बेड और एचडीयू में भर्ती संक्रमित मरीजों पर 2700 जबकि आईसीयू में बिना वेंटिलेटर 3600 और और वेंटीलेटर के साथ 4500 रुपये प्रति बेड खर्च किया जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार की ओर से दिशा निर्देश जारी होने के बाद अब इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित कोविड हॉस्पिटलों की ओर से योजना के लाभार्थी मरीजों का इलाज किया जाएगा।
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि योजना के तहत उन्हीं का उपचार किया जा सकता है जो गोल्डन कार्ड धारक है। अगर किसी लाभार्थी का गोल्डन कार्ड नहीं बना है तो वह आरोग्य मित्र के माध्यम से अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकता है। अब इसमें बायोमेट्रिक की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
सीएचसी चोलापुर दो दिन के लिए बंद, सफाई कर्मी का परिवार क्वारंटीन -
दानगंज। स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में तैनात सफाई कर्मी के बेटियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब स्वास्थ्य केंद्र परिसर को अगले 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही संबंधित कर्मचारी और उसके परिवार को क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र के सैनिटाइजेशन और अन्य प्रक्रिया के बाद उसे खोला जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सफाई कर्मी की 19 और 14 साल की दो बेटियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिसर में रहने वाले परिवारों के लोगों को फिलहाल घरों में रहने और सेहत के प्रति विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। उधर, सफाई कर्मी और उनका पूरा परिवार क़्वारंटीन हो गया है।
स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आर बी यादव ने बताया कि चोलापुर कैंपस के भीतर चिकित्सक के साथ कर्मचारियों का परिवार रहता है। 4 जून को कैंपस के भीतर में रहने वालों की सैंपलिंग की गई थी। जिसमें स्वीपर की दो बेटियां करोना पीड़ित मिली है। इनकी रिपोर्ट 10 जून को आई है। एहतियात के तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
कोरोना को मात देकर घर पहुंचे 17
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 17 मरीज बृहस्पतिवार को कोरोना को मात देकर घर पहुंच गए हैं। इसमे ईएसआईसी चिकित्सालय में भर्ती 8, दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में 5 और आयुर्वेदिक कॉलेज चौकाघाट में भर्ती 4 मरीज डिस्चार्ज हुए है। सीएमओ ने बताया कि डिस्चार्ज मरीजों में 1 पुलिस कर्मी के साथ ही खरगीपुर, भार्थराकला, जगदीशपुर, उमराह बराई, रतनपुर, अमिलो सरैया, मोकलपुर, नई पोखरी, मंडुवाडीह, छोटी गुगली एवं यमुनानगर हॉटस्पॉट के मरीज हैं।
आइसोलेशन वार्ड में अब भी 78 भर्ती
कोविड हॉस्पिटल के आईशोलेशन वार्ड में अब भी 78 मरीज भर्ती हैं। सीएमओ के मुताबिक जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 252 हो गई है। इसमे169 डिस्चार्ज, पांच की मौत के बाद अब 78 का इलाज चल रहा है।
ग्रीन से फिर रेड जोन में आया छीतमपुर
चौबेपुर में छीतमपुर हॉट स्पॉट जो ग्रीन जोन में आ गया था बृहस्पतिवार को मरीज मिलने के बाद वो एक बार फिर रेड जोन में आ गया। इसके अमिलो हॉटस्पॉट ऑरेंज जोन से रेड जोन में आ गया है। बृहस्पतिवार को अईली और कोनिया को नया हॉट स्पॉट बनाया गया है। अब जिले में हॉटस्पॉट की संख्या 127 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को भर्थराकला, रतनपुर- फूलपुर, सिसवा,शिवपुरवा, बहेडवा एवं छोटी गुगली हॉटस्पॉट बृहस्पतिवार ग्रीन जोन में आ गए। अब 67 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन, 20 ऑरेंज जोन और 40 रेड जोन में है।
आईएमएस से 402 सैंपल की रिपोर्ट बाकी
स्वास्थ्य विभाग को बृहस्पतिवार को 309 रिपोर्ट मिली। इसके अलावा शहर के अलग-अलग जगहों से 200 सैंपल लिए गए। सीएमओ ने बताया कि अब तक 7413 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 7011 सैंपल का परिणाम आ चुका है। अब 402 सैंपल का परिणाम आना बाकी है।