फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly Election 2022 varanasi AAP MP Bhagwant Mann will hold road show in Kashi

UP Chunav 2022: भगवंत मान का काशी में रोड शो आज, दो जनसभा को भी करेंगे संबोधित, आप प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

Fri, 25 Feb 2022 10:29 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 25 Feb 2022 10:29 AM IST
सार

आप सांसद भगवंत मान आज वाराणसी आएंगे।  वाराणसी दक्षिणी विधानसभा के प्रत्याशी अजीत सिंह के समर्थन में 2 सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही उत्तरी विधानसभा प्रत्याशी आशीष जायसवाल के समर्थन में रोड शो करेंगे। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 varanasi  AAP MP Bhagwant Mann will hold road show in Kashi
रोड शो करते भगवंत मान - फोटो : फाइल

विस्तार

आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक और पंजाब में मुख्यमंत्री पद के दावेदार सांसद भगवंत मान शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर बनारस आएंगे। मान दक्षिणी विधानसभा के प्रत्याशी अजीत सिंह के समर्थन में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे और साथ ही उत्तरी विधानसभा प्रत्याशी डॉ. आशीष जायसवाल के समर्थन में रोड शो करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश चुनाव प्रभारी अभिनव राय कार्यकर्ताओं के साथ उनकी अगवानी करेंगे। आप के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि मान दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली सभा दोपहर एक बजे पंच गंगा घाट, धरहरा मस्जिद के पास बिंदू माधव मैदान में होगी।
विज्ञापन


दूसरी सभा शाम छह बजे नीचीबाग स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने होगी। इसके अलावा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक पांडेयपुर स्थित मुंशी प्रेमचंद जन्म स्थल से हुकुलगंज, चौकाघाट, घौसाबाद, नदेसर, कचहरी आंबेडकर पार्क के बीच रोड शो करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डोर टू डोर कैंपेन करेंगे हरीश रावत

UP Assembly Election 2022 varanasi  AAP MP Bhagwant Mann will hold road show in Kashi
संकटमोचन मंदिर में उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत बृहस्पतिवार शाम बनारस पहुंचे। वह शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए डोर टू डोर कैंपेन करेंगे। बृहस्पतिवार को उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ दरबार में मत्था टेका। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद पूर्व सीएम दुर्गाकुंड मंदिर पहुंचे और माता का पूजन किया।

इसके बाद संकटमोचन मंदिर में भी दर्शन पूजन किए। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि पूर्व सीएम शुक्रवार को दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में मैदागिन से कबीरचौरा, पिपलानी कटरा से लेकर लहुराबीर तक प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर जाकर वोट मांगेंगे। 

कांग्रेस नेता बोले, प्रदेश में बदहाल हैं गाय और गंगा

कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सलाहकार रहे सुधींद्र कुलकर्णी ने कहा कि वर्तमान भाजपा अटल जी के समय की भाजपा न होकर सिर्फ दो लोगों की पार्टी बनकर रह गई है। यह दो बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।

बृहस्पतिवार को संकट मोचन क्षेत्र में सुधींद्र कुलकर्णी ने कहा कि कांग्रेस राहुल और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। देश के गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं के हक के लिए लगातार संघर्षरत है।

छत्तीसगढ़ सरकार में गो सेवा अध्यक्ष पंडित रामसुंदर दास ने कहा कि गाय और गंगा हिंदू आस्था के प्रतीक हैं। इनका सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन आज यह उत्तर प्रदेश में बदहाल स्थिति में हैं। बनारस में विकास के नाम पर विश्वनाथ मंदिर के मूल स्वरूप के साथ छेड़छाड़ कर लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खेला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed