फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   aachar sanhita ullanghan varanasi police filed case against Congress leader raghvendra chaubey for Code of Conduct Violation

आचार संहिता उल्लंघन: वाराणसी में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पर केस दर्ज, वाहन से मिला था राहुल-प्रियंका के फोटो लगा पंपलेट

Wed, 02 Feb 2022 04:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Feb 2022 04:02 PM IST
सार

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में वाराणसी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
aachar sanhita ullanghan varanasi police filed case against Congress leader raghvendra chaubey for Code of Conduct Violation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के खिलाफ शिवपुर थाने में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज हुआ है। 27 जनवरी को शिवपुर क्षेत्र के गिलट बाजार में राघवेंद्र चौबे की टाटा सफारी में कांग्रेस पार्टी के प्रचार सामग्री के रूप में लगभग 2000 पंपलेट मिला था।

विज्ञापन


पंपलेट में प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की फोटो लगी थी। जिसपर मुद्रक और प्रकाशक का नाम नही लिखा था। मामले में अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ ने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी कर 48 घंटे में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


नोटिस के जबाब में राघवेंद्र चौबे ने जो बातें लिखीं उस संबंध में कोई साक्ष्य नहीं प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसपर स्पष्टीकरण को खारिज कर दिया गया। रिटर्निंग ऑफिसर 388-वाराणसी उत्तरी/अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) के निर्देशानुसार एसएसटी मजिस्ट्रेट द्वारा प्रकरण में राघवेंद्र चौबे के खिलाफ शिवपुर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः स्कूटी जलाने और मारपीट के आरोप में कबीर मठ के महंत पर मुकदमा दर्ज , पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed