{"_id":"67d6ce5d66e7b9460a0b7d1e","slug":"a-young-man-was-returning-home-via-the-tracks-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : पटरियों से होकर घर की ओर लौट रहा था युवक, ट्रेन से कटकर मौत, गांव में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : पटरियों से होकर घर की ओर लौट रहा था युवक, ट्रेन से कटकर मौत, गांव में कोहराम
Sun, 16 Mar 2025 06:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 16 Mar 2025 06:43 PM IST
सार
गाजीपुर से ट्रेन से आया युवक पटरियों के सहारे घर की ओर लौट रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
चौबेपुर क्षेत्र के राजवारी पुल के समीप रविवार की दोपहर ढाई बजे अरविन्द निषाद उम्र 37 वर्ष जो सिधौना बाजार गाजीपुर से ट्रेन की पटरियों से होकर घर लौट रहा था कि वाराणसी से गाजीपुर की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी आनें से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक को दो लड़कियां है।
विज्ञापन
पहले नंबर की रिया निषाद उम्र 12 वर्ष दूसरे नंबर की प्रिया निषाद उम्र 8 वर्ष का है। मृतक अरविन्द निषाद मुम्बई में रहकर प्राईवेट नौकरी करता था। वह होली पर्व पर अपनें घर आया था। घर से सुबह ही भोजन करके सिधौना बाजार निकला था।वह तीन भाईयों में बीच का था ।
विज्ञापन
दो बहनें भी हैं।घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा चौकी प्रभारी कैथी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया।
विज्ञापन