फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young man was bitten by a jackal and referred to the divisional hospital.

Varanasi News: युवक को सियार ने काटा, मंडलीय अस्पताल रेफर

Thu, 20 Nov 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A young man was bitten by a jackal and referred to the divisional hospital.
वाराणसी। चोलापुर के दानगंज में घर के बाहर सो रहे अनुपम को मंगलवार रात सियार ने काट लिया। उनके चेहरे सहित शरीर पर अन्य जगहों पर घाव हैं। बुधवार सुबह परिजनों के साथ सीएचसी चोलापुर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली डोज लगाई और अलग-अलग दिनों में 17 दिसंबर तक चार डोज लगवाने को कहा। साथ ही उन्हें मंडलीय अस्पताल भी रेफर कर दिया। अनुपम ने बताया कि सीएचसी पर डॉक्टरों ने बताया कि एंटी सीरम का इंजेक्शन लगाने की जरूरत है, जो कि मंडलीय अस्पताल में लगेगा। यहां आने पर डॉक्टरों ने इंजेक्शन न होने की बात कही। एसआईसी डाॅ. बृजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में कुत्ता, बंदर, सियार काटने के बाद जो लोग भी आते हैं, उन्हें सर्जन देखते हैं। चोट के अनुसार सर्जन की सलाह पर ही इलाज किया जाता है। संबंधित मामले में सर्जन ने जो उचित उपचार समझा होगा, वहीं दिया होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article