{"_id":"5de0b80f8ebc3e54a1340457","slug":"a-young-man-shot-dead-in-a-land-dispute-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में चली गोली पीएससी जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में चली गोली पीएससी जवान की मौत
Fri, 29 Nov 2019 05:54 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 29 Nov 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : a
आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के रासेपुर ग्राम सभा में शाहपुर कानूनगो में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के साथ गोली चली जिसमें एक की मौके पर मौके पर मृत्यु हो गई। तरवां थाना क्षेत्र के शाहपुर कानूनगो ग्राम सभा निवासी चौबीस वर्षीय प्रशांत पांडे उर्फ छोटू पुत्र मुन्ना पांडे को गोली लगने से मौके पर मृत्यु हो गई। वही मौके पर पुलिस पहुंच कर घटना स्थल की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बताते चलें कि मृतक प्रशांत पांडे उर्फ छोटू इलाहाबाद में पीएससी में ट्रेनिंग कर रहे थे इनके पिताजी मुन्ना पांडे जेल पुलिस देवरिया में कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले ही मृतक किसी दोस्त की शादी में जाने के लिए आए थे और शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे के करीब चाहर दीवारी की विवाद को लेकर दोनों पाटीदारों में झगड़ा हुआ। जिसमें गोली चली और प्रशांत पांडे की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संजय पांडे पुत्र राम नवल पांडे, मृत्युंजय पांडे पुत्र अनिरुद्ध पांडे, पंकज पांडे पुत्र अनिरुद्ध पांडे नामजद मुकदमा दर्ज किया है जिसमें संजय पांडे को पुलिस अपने कस्टडी में ले लिया है। मौके पर एसपी, एसपी सिटी, एसडीएम मेंहनगर, सीओ लालगंज, इंस्पेक्टर तरवां, इंस्पेक्टर मेंहनगर, एसएसआई मेहनाजपुर, चौकी इंचार्ज बोंगरिया, चौकी इंचार्ज रासेपुर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन