फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young man died due to drowning while taking a bath at Trilochan Ghat, the body was found after two hours

Varanasi: त्रिलोचन घाट पर नहाते समय युवक की डूबने से मौत, दो घंटे के बाद मिला शव लेकिन फिर भी...

Wed, 01 Mar 2023 11:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 01 Mar 2023 11:14 PM IST
सार

एनडीआरएफ की टीम ने निजी गोताखोरों के साथ मिलकर करीब 2 घंटे तक पानी में तलाश करने के बाद युवक के शव को बरामद कर बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घाट पर उसकी जिंस औप शर्ट मिली है।

विज्ञापन
A young man died due to drowning while taking a bath at Trilochan Ghat, the body was found after two hours
Varanasi: त्रिलोचन घाट पर नहाते समय युवक की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन घाट पर बुधवार को नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने युवक के शव की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद एनडीआरएफ और निजी गोताखोरों ने शव को बरामद किया। मृतक की शिनाख्त सिगरा के सोनिया निवासी आलोक (18 वर्ष) के रूप में हुई।
त्रिलोचन घाट पर बुधवार को युवक को डूबते हुए जब लोगों ने देखा तो उसे रस्सी फेंक कर बचाने की कोशिश की, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया था। पुलिस के अनुसार युवक जींस और शर्ट पहने था। पिता विनोद ने बताया कि मंगलवार दोपहर में घर में ही उसे डांट पड़ी थी, इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया था।

विज्ञापन


देर शाम तक जब घर नहीं गया तो तलाश शुरू की गई। बताया कि आलोक की गुमशुदगी रिपोर्ट भी सिगरा थाने में दर्ज कराई गई थी।

गहरे पानी में जा चुकी हैं कई जानें

A young man died due to drowning while taking a bath at Trilochan Ghat, the body was found after two hours
घटनास्थल पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अब तक त्रिलोचन घाट से गोलाघाट के बीच गहरे पानी में जाने से कइयों की जान जा चुकी है। कुछ का तो शव तक नहीं मिवा। दरअसल, त्रिलोचन से गोलाघाट के बीच घाट की ऊंचाई अन्य घाटों से काफी ज्यादा है। जिला प्रशासन द्वारा अब तक इन घाटों पर न तो कोई चेतावनी से संबंधित बोर्ड लगाया गया है और न ही किसी प्रकार की वाटर बैरिकेडिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed