फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young man committed suicide by jumping into a well in front of the Cantt police station.

Varanasi News: कैंट थाने के सामने कुएं में कूद कर युवक ने जान दी

Fri, 08 Mar 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by jumping into a well in front of the Cantt police station.
वाराणसी। सदर बाजार निवासी आशीष कुमार (23) ने बृहस्पतिवार को कैंट थाने के सामने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने 11 एनडीआरएफ के जवानों की मदद से युवक का शव कुएं से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, युवक परिजनों से विवाद के बाद आत्महत्या की बात कहकर निकला और कुएं में कूद गया। आशीष कुक का काम करता था। एक बेटे और एक बेटी का पिता आशीष शराब का आदी था। घर में परिजनों से उसका विवाद होता था। बृहस्पतिवार को परिजनों से विवाद के बाद वह आत्महत्या की बात करते हुए घर से निकला और लगभग सौ मीटर दूर स्थित कैंट थाने के सामने कुएं में कूद गया। वहीं, परिजन आशीष को देखते ही रह गए। ब्यूरो
विज्ञापन

रास्ते में रोक कर मारा पीटा, मुकदमा दर्ज
वाराणसी। छोटा लालपुर की स्वामी विवेकानंद नगर कॉलोनी निवासी संतोष प्रजापति को उसके घर के पास रोककर मारपीट की गई। प्रकरण को लेकर संतोष की तहरीर पर छोटा लालपुर निवासी राकेश गुप्ता के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में मुकदमा
शिवपुर। कादीपुर और गौतम विहार कॉलोनी, सरसौली की रहने वाली दो विवाहिताओं की तहरीर पर शिवपुर थाने में दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। कादीपुर की सुनीता की तहरीर पर जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना के सिद्धिकपुर निवासी पति देवदत्त भास्कर, ससुर कैलाश राम और सास इंद्रावती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, गौतम विहार कॉलोनी, सरसौली की रहने वाली शिक्षिका विदिशा सिंह ने पति सात्विक सिंह, ससुर सभाशंकर सिंह, जेठ हिमांशू सिंह, सास रीता सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed