फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A travel agency driver raped a mentally ill woman

Varanasi News: ट्रैवल एजेंसी के चालक ने किया था मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से दुष्कर्म

Thu, 19 Dec 2024 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
A travel agency driver raped a mentally ill woman
आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल, सीसी कैमरे, वाहन नंबर और सर्विलांस के जरिये पकड़ा गया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सिकरौल के सर्किट हाउस में अधिकारी आवास के पीछे खाली मैदान में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से ट्रैवल एजेंसी के कार चालक ने दुष्कर्म किया था। सीसी कैमरे, वाहन नंबर और सर्विलांस के सहारे कैंट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान अकथा सत्संग नगर कॉलोनी निवासी रामानंद यादव उर्फ राजू के रूप में हुई है।

कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि नौ दिसंबर को पहड़िया मंडी के पास से कार चालक रामानंद यादव ने मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को अपनी कार में बैठाया और सिकरौल ले गया। दुष्कर्म के बाद फरार हो गया। महिला के चीखने चिल्लाने पर जुटे आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पीड़िता की बड़ी बहन ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया। वाहन नंबर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीम में एसआई अभिषेक सिंह, गयासुद्दीन, सचिन मिश्रा, सविंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed