फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A three-day music festival begins today at Durgakund Temple; Manoj Tiwari will also perform

Varanasi News: दुर्गाकुंड मंदिर में आज से तीन दिवसीय संगीत समारोह, मनोज तिवारी भी देंगे प्रस्तुति

Tue, 08 Sep 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
A three-day music festival begins today at Durgakund Temple; Manoj Tiwari will also perform
दुर्गाकुंड मंदिर में मां दुर्गा के वार्षिक संगीतमय शृंगार महोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय संगीत समारोह मंगलवार से शुरू हो रहा है। इसमें देश के कई शास्त्रीय संगीतज्ञ, लोकगायक और नर्तक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समारोह का शुभारंभ मंगलवार को पारंपरिक वादन और शास्त्रीय संगीत से होगा। इसमें पं. जवाहर लाल के शहनाई वादन से संगीत समारोह की शुरुआत होगी। इसके बाद पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र और पं. देवव्रत मिश्र के सितार की जुगलबंदी होगी।
विज्ञापन

पं. राजेंद्र प्रसन्ना का बांसुरी वादन मुख्य आकर्षण रहेगा। कथक नृत्य और शास्त्रीय गायन की प्रस्तुतियां भी होंगी। दूसरे दिन, बुधवार को शाम चार बजे से देर रात तक भक्ति संगीत की धारा बहेगी। महाआरती के बाद प्रसिद्ध लोकगायक अरविंद अकेला ‘कल्लू’ भजन प्रस्तुत करेंगे। समापन दिवस, बृहस्पतिवार को भरतनाट्यम, शास्त्रीय संगीत और भजन संध्या का आयोजन होगा। इस दिन गायक एवं सांसद मनोज तिवारी मृदुल अपनी गायकी से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। इस समारोह का संयोजन विश्वेश्वर झा (सोनू महाराज) कर रहे हैं। मुख्य आयोजक बिंदु दूबे व मानसी दूबे हैं। संचालन प्रभुनाथ राय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed