फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A three-day health fair will be held at IMS-BHU; an IIT team will also participate

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू में तीन दिन तक चलेगा स्वास्थ्य मेला, आईआईटी की टीम भी रहेगी

Sat, 26 Sep 2026 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A three-day health fair will be held at IMS-BHU; an IIT team will also participate
आईएमएस बीएचयू के स्थापना दिवस पर नवंबर में लगने वाले तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले में इस बार आईआईटी बीएचयू की टीम भी शामिल होगी। एआई और आधुनिक तकनीक से लैस स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में लोगों को जानकारी मिल सकेगी। शुक्रवार को आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर एसएन संखवार, स्वास्थ्य मेला के समन्वयक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने आईआईटी-बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा से मुलाकात कर मेले के आयोजन पर चर्चा की।
विज्ञापन

आईएमएस-बीएचयू निदेशक ने बताया कि वार्षिक दिवस समारोह के दौरान तीन दिवसीय विशाल स्वास्थ्य मेला 18-19 नवंबर को आयोजित किया गया है। इसमें महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के उद्देश्यों के अनुरूप चिकित्सा क्षेत्र को तकनीकी विशेषज्ञता से जोड़ा जाएगा, जिसके लिए आईआईटी-बीएचयू का विशेष सहयोग लिया जा रहा है। मेला समन्वयक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि इस बार स्वास्थ्य मेले को तकनीक का सहारा लेकर और अधिक आधुनिक व आकर्षक रूप देने का प्रयास है। मेले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर मरीजों की जांच और परामर्श प्रक्रिया को और बेहतर बनाया जाएगा। बताया कि तीन दिवसीय मेले के दौरान आमजन को निशुल्क बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed