फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A thief disguised as a wedding guest stole jewellery from a wedding ceremony.

Varanasi News: बराती बनकर आया चोर, शादी समारोह से जेवरात समेटकर निकला

Mon, 27 Apr 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
A thief disguised as a wedding guest stole jewellery from a wedding ceremony.
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव के पास कपसेठी मार्ग स्थित एक लाॅन में शादी समारोह में चोर घुसा और जेवरात समेटकर भाग निकला। इस मामले में पुलिस ने दो महिला वेटर समेत चार लोगों को हिरासत लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

धौकलगंज कपसेठी निवासी राजेश सोनकर की दो बेटियों की शादी एक ही समारोह में हो रही थी। इसमें भदोही जिले के महाराजगंज और मिर्जापुर जिले के मगरहां से अलग-अलग बरातें आईं थीं। जब सभी लोग जयमाल की रस्म में व्यस्त थे, तभी एक युवक बिना नंबर की बाइक से लॉन पहुंचा। बाइक पर बीएचयू का स्टिकर लगा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक बरातियों के बीच घुलमिल गया और इधर-उधर घूमते हुए सीधे उस कमरे की ओर पहुंचा जहां दुल्हनों के गहने रखे थे। कमरे के पास मौजूद एक महिला वेटर से बातचीत के दौरान उसने फूल लेने का बहाना बनाया और अंदर प्रवेश कर गया। इसके बाद उसने कमरे में रखे कीमती गहनों का बैग उठाया और मौके से फरार हो गया। चोरी हुए गहनों में दोनों दूल्हों के लिए सोने की चेन और अंगूठियां, दोनों दुल्हनों के सोने के झुमके और नथ, लड़की की चाची के कंफूल और नथिया और मौसी का मांग टीका और मंगलसूत्र समेत अन्य आभूषण शामिल थे। पीड़ित पिता राजेश सोनकर ने बताया कि घटना के चलते शादी की रस्मों में काफी व्यवधान उत्पन्न हुआ। गहनों के बिना दुल्हनों की विदाई में परेशानी आई, लेकिन किसी तरह आवश्यक रस्में पूरी कर दोनों बरातों को विदा किया गया। शेष रस्में बाद में पूरी की जाएंगी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वेटर समेत चार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed