{"_id":"6223b7db8cb6a9269c3ebcf6","slug":"a-stable-government-is-very-important-for-sustainable-development-varanasi-news-vns6418720108","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरंतर विकास के लिए स्थायी सरकार बहुत जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरंतर विकास के लिए स्थायी सरकार बहुत जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कर निरंतर विकास के लिए स्थायी सरकार को जरूरी बताया। इसके लिए काशी के चिकित्सक, प्रोफेसर, धर्माचार्यों के साथ ही विद्वतजनों से भी सहयोग मांगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि निरंतर सरकार बनी रही रहती है तो जनता के प्रति जवाबदेही भी उतनी ही अधिक रहती है।
महमूरगंज के रमन निवास में आयोजित संवाद में पीएम मंच पर बैठने के बजाय सामने लगी कुर्सियों पर बैठे लोगों के बीच घूम-घूम कर बातचीत करते रहे। कहा कि काशी में जो भी बदलाव आए हैं। उसमें धन की भूूमिका कम है। आपने सांसद और पीएम बनाया तो ऐसा नहीं है कि खजाना खाली हुआ है। पीएम ने 2014 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने कभी कटु बयान नहीं दिया। मैं पहला ऐसा प्रत्याशी था कि उस समय केंद्र और प्रदेश में जो सरकार थी, उसने काशी में जनसभा करने की अनुमति नहीं दी थी। मेरा किसी से कोई संवाद भी नहीं हुआ था। फिर भी काशीवासियों ने बहुत प्यार दिया। जिस काशी ने मुझे इतना कुछ दिया है, उसको मैं क्या दें सकता हूं, यह हमेशा सोचता रहता हूं। कहा कि काशी को किसी बाहरी शक्ति की आवश्यकता नहीं है। यहां स्वयं भी ऊर्जा का भंडार है। जब परिवर्तन शुरू होता है तब आवाज उठती है कि काशी में नयापन होना चाहिए। काशी की लोकप्रियता विदेशों में भी बहुत है। पीएम ने कहा कि काशीवासियों का धन्यवाद करता हूं कि मुझे आप सभी के दर्शन का सौभाग्य मिला है। संवाद में पीएम का स्वागत भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक राय, प्रो. श्रद्धानंद, काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक श्रीकांत, उद्यमी अशोक गुप्ता, प्रो. योगेंद्र सिंह, प्रो. डीसी राय, डॉ. अनुराग टंडन, डॉ. केके त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बोले प्रबुद्धजन
प्रधानमंत्री का पूरा संवाद विकास और स्वच्छता पर ही केंद्रित रहा। पीएम ने न केवल सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की तस्वीर सबके सामने रखी बल्कि सरकार की निरंतरता बनाए रखने में काशीवासियों से सहयोग की अपील भी की है।
- डॉ. कार्तिकेय सिंह, अध्यक्ष, आईएमए
काशी वासियों का यह परम सौभाग्य है कि उनके सांसद ही देश के प्रधानमंत्री हैं। कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री ने केवल काशी ही नहीं बल्कि पूरे देश में जिस तरह से विकास कार्य किया, उसका लाभ सभी को मिल रहा है। स्वच्छता पर विशेष कार्य हुए।
-प्रो. योगेंद्र सिंह, पूर्व कुलपति, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया
काशी समेत पूरे देश में प्रधानमंत्री ने विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। यही वजह है कि उन्होंने विकास के लिए जन सहभागिता की अपील की है। जिस तरह से काशी की तस्वीर हाल के दिनों में बदली है, वह सभी के लिए अनुकरणीय है।
- अनुज डिडवानिया, चेयरमैन पूर्वांचल रियर स्टेट, एसोसिएशन
प्रधानमंत्री से संवाद करने के बाद बहुत अच्छा लगा। पीएम ने विकास कार्यों का गुणगान करने के साथ ही स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सभी को प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने शत प्रतिशत मतदान में भी सहभागिता की अपील भी की।
- डॉ. अनुराग टंडन, नेत्र रोग विशेषज्ञ
पीएम ने संवाद में चुनाव की कोई चर्चा नहीं की। इसके अलावा कोई भी राजनीतिक बातें भी नहीं हुईं। उनका पूरा कार्यक्रम विकास और स्वच्छता पर ही केंद्रित रहा। इतना जरूर रहा कि उन्होंने प्रबुद्धजनों से शत प्रतिशत मतदान के लिए आगे आने की अपील की।
- प्रो. डीसी राय, बीएचयू