फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A scuffle broke out at Dashashwamedh Ghat for a ride; a nominated councillor was accused of assault.

Varanasi News: दशाश्वमेध घाट पर सवारी के लिए मारपीट, नामित पार्षद पर पिटाई का आरोप

Tue, 09 Jun 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A scuffle broke out at Dashashwamedh Ghat for a ride; a nominated councillor was accused of assault.
वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर नाव पर सवारी बैठाने को लेकर सोमवार रात नाविकों के दो पक्षों में मारपीट हो गई। दशाश्वमेध पुलिस चौकी के पास युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। नामित पार्षद के लोगों पर पिटाई का आरोप है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। मुंशी घाट निवासी किशन साहनी ने पुलिस को बताया कि शाम को दशाश्वमेध घाट पर नाव पर सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद घाट से रात 9 बजे के बाद बाहर निकलकर घर की ओर बढ़ा। सत्यनारायण साहनी और 8 से 10 युवकों ने पीटा। सत्यनारायण साहनी ने पुलिस को बताया कि किशन साहनी और उसके साथ के लोगों ने पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आसपास के सीसी कैमरे से भी घटना की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article