फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A procession was taken out featuring a patriotic tableau adorned with Kanha, accompanied by Sankirtan

Varanasi News: शोभायात्रा निकाल कान्हा संग सजाई देशभक्ति की झांकी, किया संकीर्तन

Fri, 04 Sep 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out featuring a patriotic tableau adorned with Kanha, accompanied by Sankirtan
अन्नपूर्णा नगर कालोनी से हरे रामा हरे कृष्णा संकीर्तन सोसाइटी की ओर से निकली शोभायात्रा में शाम
वाराणसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छह दिवसीय उत्सव बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। देव विग्रहों की झांकियों के साथ भारत माता की झांकी और देश का तिरंगा लहरा रहा था। भजन-कीर्तन व सत्संग से भगवान श्रीकृष्ण को रिझाया गया तो इस्कॉन मंदिर में भागवत कथा शुरू हुई।
विज्ञापन

हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी की ओर से तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पहले दिन अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी (विद्यापीठ के सामने) से भगवान श्रीकृष्ण और श्रीलड्डू गोपाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर माहेश्वरी भवन, महमूरगंज पहुंची, जहां आरती के बाद श्रीराधा गोविन्द देव, श्रीजगन्नाथ देव, श्रीवलदेव एवं सुभद्रा महारानी के श्रीविग्रह स्थापित किए गए।
विज्ञापन

शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी ने किया श्रीराधा माधव का षोडशोपचार पूजन
श्रीमणि मंदिर (धर्मसंघ शिक्षा मंडल, दुर्गाकुंड) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन मंदिर के मुख्य मंडप में स्थापित श्रीराम दरबार, श्रीराधा माधव, द्वादश ज्योतिर्लिंग, अन्नपूर्णा मंदिर सहित अन्य विग्रहों का शृंगार हुआ। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में वैदिक आचार्यों ने प्रभु श्रीकृष्ण का षोडशोपचार विधि से पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल मंदिर में षष्ठी उत्सव

षष्ठपीठ गोपाल मंदिर, चौखंभा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व षष्ठी यानी छठी मनाई गई। षष्ठपीठाधीवर गोस्वामी श्याम मनोहर महाराज के सानिध्य में वैष्णवजन उत्सव में शामिल होकर ठाकुर जी के दर्शन व सेवा की। शयन की आरती व दर्शन के लिए भीड़ रही। राधारानी को भोग-राग लगाया गया। अष्टछाप के कवियों के पद ठाकुर जी को सुनाए गए। शुक्रवार को सुबह और रात में पंचामृत अभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed