फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tourism in varanasi A lake will be built in Undi, tourists will be able to enjoy boating

पर्यटन को बढ़ावा: वाराणसी के उंदी में बनेगी झील और कॉटेज, पर्यटक उठा सकेंगे बोटिंग का लुत्फ

Sun, 10 Apr 2022 02:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2022 02:59 PM IST
विज्ञापन
tourism in varanasi A lake will be built in Undi, tourists will be able to enjoy boating
हरहुआ के ग्राम उंदी में निरीक्षण करतीं वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाराणसी के हरहुआ क्षेत्र स्थित ग्राम उंदी में 78 एकड़ में वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा 20 करोड़ से ईको पर्यटन सुविधाओं को विकसित किया जाना है। जिसके तहत पर्यटकों को साइकिल ट्रैक के निर्माण के साथ ही ध्यान केंद्र, सात से अधिक कुंडों का निर्माण, बोटिंग, झील की सैर करने के साथ कॉटेज की सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन


परियोजना को साकार करने के लिए शनिवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने परियोजना सलाहकार व वीडीए की तकनीकी टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने सुविधाओं की भौतिक स्थलीय स्थिति का विश्लेषण कर सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता, नगर नियोजक, सहायक अभियंता, अवर अभियंता व अतिरिक्त परियोजना सलाहकार मौजूद रहे।
विज्ञापन


78 एकड़ में होगा तैयार
कोरोना के कारण बेपटरी हुए पर्यटक उद्योग को पंख लगाने के लिए शासन ने तैयारी तेज कर दी है। बाबा की नगरी में विश्वनाथ धाम बनने के बाद पर्यटन को नई ऊंचाई मिली है। इसी कड़ी में काशी आने वाले पर्यटकों को पहाड़ी क्षेत्रों का एहसास दिलाने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण ने नई पहल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed