फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A grand Kalash Yatra was taken out on the occasion of Lakshmi Narayan Mahayagna

Varanasi News: लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पर निकली भव्य कलश यात्रा

Tue, 20 Jan 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
A grand Kalash Yatra was taken out on the occasion of Lakshmi Narayan Mahayagna
सोमवार सरकारीपुरा  मंडुवाडीह में शुरु हुई श्रीमद्  भागवत कथा विष्णु महापुराण कथा की निकाली गई श
यज्ञ नारायण सेवा समिति के तत्वाधान में सरकारीपुरा में सोमवार को सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत व श्री विष्णु महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में सबसे आगे बैंड बाजे की धुन पर महिला-पुरुष हाथों और सिर पर कलश लिए हुए राम भजन धुन गाते चल रहे थे। कलश यात्रा सरकारीपुरा यज्ञ मंडप से शुरू होकर लहरतारा स्थित रामजानकी मंदिर, शीतला माता मंदिर होते हुए पुनः यज्ञ मंडप पर आकर समाप्त हुई। यज्ञ के यजमान पं. सुरेश चंद्र शुक्ला उर्फ पप्पू गुरु ने बताया कि पूरे विश्व में भारत को एक बार पुनः विश्व गुरु बनाने की कामना के साथ यह यज्ञ किया जा रहा है। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ आदित्य मिश्र के आचार्यत्व में 12 ब्राह्मणों ने पंचांग पूजन, गणेश पूजन से किया। इसके बाद वेद मंत्रों के बीच मंडप प्रवेश हुआ और ब्राह्मणों ने अरणी मंथन से अग्नि प्रज्वलित कर यज्ञ शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed