{"_id":"678c046741a9bd13cb04930f","slug":"a-40-day-maha-yagya-will-be-held-for-the-liberation-of-gyanvapi-in-maha-kumbh-varanasi-news-c-20-vns1021-859651-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: महाकुंभ में ज्ञानवापी की मुक्ति के लिए 40 दिन होगा महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: महाकुंभ में ज्ञानवापी की मुक्ति के लिए 40 दिन होगा महायज्ञ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में ज्ञानवापी की मुक्ति के लिए पंच कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ शुरू हुआ। वैदिक आचार्यों के सानिध्य में सवा लाख आहुतियां दी जाएंगी। सुदर्शन शरण महाराज और आचार्य अजय के आचार्यत्व में यज्ञानुष्ठान शुरू हुआ। इसमें काशी सहित विभिन्न शहरों से साधु-संत पहुंचे हैं।
आदि महादेव काशी धर्मालय मुक्ति न्यास की ओर से महाकुंभ मेला के परशुराम अखाड़े में महायज्ञ शुरू हुआ। यज्ञाचार्य चाणक्य पीठाधीश्वर सुदर्शन शरण महाराज एवं न्यास के धर्माचार्य प्रमुख आचार्य पं. अजय के आचार्यत्व में 11 वैदिक विद्वानों ने यज्ञानुष्ठान शुरू किया। उन्होंने ज्ञानवापी की मुक्ति के नाम से आहुतियां डाली। महायज्ञ तीन चरण में चलेगा। दूसरा चरण वसंत पंचमी और तीसरा माघी पूर्णिमा को होगा।
न्यास के प्रबंध ट्रस्टी डॉ. राम प्रसाद सिंह ने बताया कि महाकुंभ क्षेत्र में न्यास द्वारा जन-जागरण भी किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को ज्ञानवापी मुक्ति के प्रति जागरूक किया जाएगा। ज्ञानवापी की मुक्ति के लिए सनातनियों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह होर्डिंग लगाने के साथ ही पंफलेट बांटे जा रहे हैं। डॉ. राम प्रसाद सिंह ने बताया कि ज्ञानवापी मॉडल व छायाचित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को सुमेरू पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने किया।