फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बगदाद के उलेमा ने काशी में पढ़ाई जुमे की नमाज

बगदाद के उलेमा ने काशी में पढ़ाई जुमे की नमाज

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। हबीबपुरा पितरकुंडा स्थित मस्जिद हकीम सलामत अली में बगदाद के उलेमा के पीछे जुमे की नमाज अदा करने को लोग उमड़ पड़े। मस्जिद नमाजियों से खचाखच भरी रही। नमाज के बाद मुल्क की खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी गई और लोगों को मिल्लत के साथ रहने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन

मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए लोग सुबह 10:00 बजे से ही जुटने लगे थे। बगदाद से आए गौसुल आजम पीराने पीर हजरत अब्दुल कादिर जीलानी रह. के वंशज अल्लामा सैयद महमूद पाशा कादरी ने ठीक एक बजे खुत्बा शुरू किया और फिर जुमे की नमाज अदा कराई। इससे पूर्व, संक्षिप्त तकरीर में उन्होंने लोगों से अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्ते पर चलने, आपस में मिल्लत के साथ रहने की नसीहत दी। कहा कि इस्लाम शांति का पैगाम देने वाला मजहब है। नमाज में मुसलमानों की सुरक्षा, उन्हें नेक रास्ते पर चलाने और मुल्क की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं की गईं। नमाज के बाद सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया। फिर लोग उलेमाओं से मुसाफा (इस्लामी तरीके से हाथ मिलाना) करने को टूट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed