फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बनारस पुलिस को मिलेगी अत्याधुनिक एमपी-5 रायफलें

बनारस पुलिस को मिलेगी अत्याधुनिक एमपी-5 रायफलें

Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। जिला पुलिस को जल्द ही अत्याधुनिक एमपी-5 रायफलें दी जाएंगी ताकि वह आतंकियों और संकरे स्थानों पर बदमाशों का मुकाबला कर सकें। पुलिस मुख्यालय ने बनारस के लिए 190 एमपी-5 रायफलों के अलावा नौ बाइक भी स्वीकृत की है। मुंबई में कमांडो ने आतंकियों के खिलाफ आपरेशन में इसी रायफल का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वीवीआईपी की सुरक्षा में लगे एसपीजी कमांडो के पास इसी प्रकार की रायफल होती है। बनारस अतिसंवेदनशील हैं। यहां कई आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं। इस कारण यहां की पुलिस को सुरक्षा मजबूत करने के लिए आला पुलिस अधिकारियों ने पहली खेप में 190 एमपी -5 रायफल देने का निर्णय लिया है। इन रायफलों को अतिसंवेदनशील थानों और जिला पुलिस की क्यूआरटी टीम को उपलब्ध कराया जाएगा। इन रायफलों के रखरखाव और इन्हें चलाने के लिए जवानों को प्रशिक्षित करने की भी योजना है। अब तक जिले में अत्याधुनिक असलहे के तौर पर एके 47 रायफलें मौजूद हैं। मुख्यालय ने बनारस के लिए नौ बाइक भी स्वीकृत की है। इनके आ जाने से पुलिस को काफी मदद मिलेगी। फैंटम दस्ते की कई बाइक खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed