{"_id":"140-91529","slug":"Varanasi-91529-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीए सरकार सभी मोर्चों पर धराशायी : राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीए सरकार सभी मोर्चों पर धराशायी : राजनाथ
Varanasi
Updated Thu, 14 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने केंद्र की यूपीए सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सरकार सभी मोर्चों पर धराशायी हो गई है। महंगाई नहीं रुक रही है। आम आदमी की समस्याओं से सरकार का कोई सरोकार नहीं रह गया है। आंतरिक एवं वाह्य सुरक्षा का संकट उत्पन्न हो गया है। कूटनीतिक विफलता और दृढ़ इच्छाशक्ति की कमी के कारण अंतरराष्ट्रीय जगत में सरकार की धमक कमजोर हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पूर्वांचल दौरे पर आए श्री सिंह बुधवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने मांग की कि भारतीय मछुआरों की हत्या करने वाले इटली के दोनों नागरिकों को भगोड़ा घोषित किया जाना चाहिए। साथ ही इंटरपोल की मदद से गिरफ्तारी होनी चाहिए। हेलीकाप्टर घोटाले पर सीबीआई की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने पर आगाह किया कि इस घोटाले की जांच का हश्र भी बोफोर्स घोटाले की तरह न हो जाए। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां तो ऐसा लगता है कि सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। सपा, बसपा की राजनीतिक कमजोरियों का लाभ केंद्र सरकार ले रही है। प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के सवाल का गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि इसे लेकर पार्टी में कोई दौड़ नहीं है।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश आर्थिक बोझ के गंभीर संकट से गुजर रहा है। जबसे केंद्र में यूपीए सरकार आई है महंगाई बढ़ने का सिलसिला जारी है। इस सरकार को तेल कंपनियों के घाटे की तो चिंता है लेकिन आम आदमी के जेब की कोई परवाह नहीं है। केंद्र सरकार को सवालों के घेरे में लाते हुए कहा कि राजकोषीय घाटा तेजी से बढ़ रहा है और रुपये की कीमत तेजी से गिरी है। आजादी के 65 साल के बाद भी भारत की करेंसी को आजादी नहीं मिली है। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने के लिए सरकार विदेशी पूंजी का सहारा ले रही है। यदि इसका उपयोग बुनियादी ढांचे के विकास में होगा तो आपत्ति नहीं है लेकिन खुदरा व्यापार में भाजपा इसका विरोध करेगी। भाजपा की सरकार आते ही खुदरा व्यापार में विदेशी पूंजी निवेश वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों से सरकार का पीछा नहीं छूट रहा है।