फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू छात्र परिषद के पूर्व सचिव पर हमला

बीएचयू छात्र परिषद के पूर्व सचिव पर हमला

Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। क्रिकेट खेलने को लेकर पूर्व में हुए विवाद को लेकर बीएचयू छात्र परिषद के पूर्व सचिव सुनील त्रिपाठी समेत चार छात्रों पर रविवार की शाम हमला कर दिया गया। घटना लंका थाना क्षेत्र के कर्माजीतपुर की है। चारों छात्र धीरेंद्र महिला महाविद्यालय में नेट (परीक्षा) देकर कैंपस लौट रहे थे। घायलों को उपचार के लिए सर सुंदरलाल चिकित्सालय ले जाया गया। इनमें एक की हालत गंभीर है। मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बीएचयू आचार्य के चार छात्र सुनील त्रिपाठी, रविकांत त्रिपाठी, दीपक और दिग्विजय के साथ कर्माजीतपुर स्थित धीरेंद्र महिला महाविद्यालय में नेट देने गए थे। परीक्षा देकर चारों पैदल विश्वविद्यालय लौट रहे थे। महाविद्यालय से आगे बढ़ने पर उनको चेहरा ढके बाइक सवार लोगों ने घेर लिया। उन्होंने छात्रों पर स्टंप और डंडे से वार शुरू कर दिया। छात्रों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घायल छात्रों को साथियों ने बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल चिकित्सालय पहुंचाया। दीपक और दिग्विजय प्राथमिक उपचार कराने के बाद चले गए, लेकिन रविकांत त्रिपाठी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुनील के सिर में चोट पहुंची है। हमले की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में छात्र आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष एके सिंह ने मौके का मुआयना कर कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस की छानबीन से पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पहले क्रिकेट मैच को लेकर विवाद हुआ था। इसी आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। वहीं, रुइया छात्रावास में रहने वाले छात्र संजय शुक्ला ने हमलावरों में चंदन तिवारी, डीकलू, शहजाद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। लंका पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed