फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गोली मारने के खिलाफ डाक्टर हड़ताल पर

गोली मारने के खिलाफ डाक्टर हड़ताल पर

Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 04 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डा. वीपी सिंह को गोली मारे जाने की घटना से गुस्साए चिकित्सकों ने मंगलवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। सुबह आठ बजे से बीएचयू, कबीरचौरा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल समेत निजी अस्पतालों के चिकित्सक कार्य से विरत रहेंगे। यह फैसला सोमवार को एसपी सिटी से वार्ता विफल होने के बाद चिकित्सकों ने लिया। अर्दली बाजार में शुक्रवार की रात डा. सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी थी। इससे नाराज चिकित्सक आईएमए में धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

धरनास्थल पर सोमवार की शाम पहुंचे एसपी सिटी संतोष सिंह ने हमलावरों की गिरफ्तारी के बाबत कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया। इस पर चिकित्सक नाराज हो गए और बैठक कर हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया। आईएमए सचिव डा. आलोक भारद्वाज ने बताया कि पुलिस हमलावराें के निकट पहुंचने का दावा तो कर रही है लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसीलिए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को भी अपराधियाें की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हड़ताल को और आगे जारी रखने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन को चरणबद्ध चलाया जाएगा जिसमें सामाजिक संगठन, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, दवा दुकानदार और पैथालाजी सेंटर संचालकाें से भी मदद ली जाएगी तथा उनसे भी कार्य से विरत रहने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed