{"_id":"140-81952","slug":"Varanasi-81952-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध के अस्थि अवशेष के दर्शन को लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध के अस्थि अवशेष के दर्शन को लगी कतार
Varanasi
Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सारनाथ। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार के बुद्ध मंदिर में सोमवार को भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष के दर्शन के लिए बौद्ध भिक्षुओं और बुद्ध धर्मावलंबियों की भीड़ जुटी। अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक दुनिया भर से जुटे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बुद्ध के अस्थि अवशेष के दर्शन किए। इससे पहले, सुबह छह से सात बजे तक बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध पूजा के साथ ही सूत्र पाठ किया। शाम को पूरे मूलगंध कुटी विहार परिसर को 20 हजार प्रज्ज्वलित दीपों के अलावा झालरों और पंचशील झंडों से सजाया गया था। भीड़ को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी परिसर के अंदर महाबोधि इंटर कालेज के एनसीसी के कैडेटों ने संभाल रखी थी, जबकि परिसर के बाहर पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त थे। महात्मा बुद्ध के अस्थि अवशेष के दर्शन करने वालों में वियतनाम, म्यांमार, लाओस, श्रीलंका एवं सिंगापुर सहित तमाम बौद्ध देशों के सैलानी, बुद्ध धर्मावलंबी और बौद्ध भिक्षु शामिल थे।
विज्ञापन