{"_id":"140-81637","slug":"Varanasi-81637-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीरेका में प्रभु कृपा दुख निवारण समागम आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीरेका में प्रभु कृपा दुख निवारण समागम आज से
Varanasi
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। डीरेका स्टेडियम में दो दिवसीय प्रभु कृपा दुख निवारण समागम का आयोजन शनिवार से किया गया है। ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी सत्संग में शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए स्टेडियम में आयोजन स्थल सजकर तैयार हो गया है। देश विदेश के भक्त पहुंचने लगे हैं। टीवी और सिने कलाकार अरुण गोविल, गजेंद्र चौहान, सुरेंद्र पाल, फिरोज खान एवं पंकज धीर भी कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे।
भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम ट्रस्ट के महासचिव एवं प्रवक्ता सुशील वर्मा गुरुदास ने बताया कि समागम में प्रवेश के लिए पंजीकरण की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम में कोई भी शामिल हो सकता है। आने वाले लोगों के लिए लंगर की भी व्यवस्था है। तीन सौ गुणे पांच वर्ग फीट के पंडाल में लगभग एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को शाम चार बजे भजन कीर्तन से होगा। स्वामी जी शाम साढ़े सात बजे आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। बताया कि स्वामी जी रविवार को गंगा आरती में भी शामिल होंगे।