{"_id":"140-81634","slug":"Varanasi-81634-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चालू खाताधारक भी जमा कर सकेंगे एटीएम से रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चालू खाताधारक भी जमा कर सकेंगे एटीएम से रुपये
Varanasi
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। भारतीय स्टेट बैंक के करेंट और सीसी (करेंट क्रेडिट) एकाउंट धारक अब एटीएम कार्ड के जरिये बैंक की मुख्य शाखा में रुपये जमा भी कर सकेंगे। बैंक ने ऐसे खाताधारकों के लिए नि:शुल्क एटीएम कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। एक दिन में खाताधारक 49 हजार 900 रुपये जमा कर सकता है। नोट की संख्या दो सौ से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि कार्डधारकों को रुपये निकालने की सुविधा अभी नहीं मिल पाएगी।
रुपये जमा करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की कचहरी शाखा में कैश डिपाजिट मशीन (सीडीएम) लगाई गई है। इसके अलावा बैंक की शाखाओं में खुले ग्रीन चैनल काउंटर पर भी इस कार्ड के जरिये रुपया जमा किया जा सकता है। यदि ग्राहक का कार्ड खराब हो जाता है या खो जाता है तो डुप्लीकेट कार्ड लेने के लिए उसे दो सौ रुपये शुल्क देना पड़ेगा। दूसरा पिन नंबर लेने पर पचास रुपये और लगेंगे। सीडीएम अभी भारतीय स्टेट बैंक की कचहरी स्थित मुख्य शाखा में ही लगी है। दस अन्य शाखाओं में भी इसे शीघ्र लगा दिया जाएगा। बैंक अधिकारियों का कहना है कि ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने और कैश काउंटर पर भीड़ कम करने के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है।