{"_id":"140-81037","slug":"Varanasi-81037-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो पार्ट्स की दुकान में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो पार्ट्स की दुकान में तोड़फोड़
Varanasi
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट क्षेत्र के नदेसर स्थित एक आटो पार्ट्स की दुकान में शनिवार की रात दबंगों ने तोड़फोड़ की। पीडि़त ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस से पहले आईजी जोन जीएल मीणा मौके पर पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
छावनी के बंगला संख्या 47 में रहने वाले छावनी परिषद के पूर्व सदस्य लियाकत अली की नदेसर में आइडियल आटो पार्ट्स नाम से दुकान है। शुक्रवार को काशी विद्यापीठ के कुछ युवक जिप्सी में एक्सेसरीज लगवाने दुकान पर पहुंचे थे। लेनदेन को लेकर लियाकत का युवकों से विवाद हुआ। क्षेत्रीय लोगों के विरोध पर युवक चले गए। शनिवार की रात दुकान बंद करते समय जिप्सी चालक समेत करीब छह लोग दुकान पर पहुंचे और अपशब्द बोलते हुए दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अफरातफरी के बीच ही किसी ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में मौके पर आईजी पहुंच गए। कैंट पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान अफरातफरी मच गई और दबंग भाग निकले। लियाकत की तहरीर पर पुलिस ने राजेश, रिंकू, आलम समेत बीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कैंट इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह के मुताबिक शुक्रवार को जिप्सी में एक्सेसरीज लगाने को लेकर विवाद हुआ था। युवकों ने लियाकत के खिलाफ तहरीर दी थी। शनिवार को इसी विवाद को लेकर फिर कहासुनी हुई। मामले की जांच की जा रही है।