{"_id":"140-79538","slug":"Varanasi-79538-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडलों से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडलों से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Varanasi
Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। राष्ट्रीय एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद की ओर से बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को राजकीय क्वींस कालेज में किया गया। दो दिवसीय प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान और समाज विषयक विभिन्न प्रकार के मॉडलों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में उद्योग, परिवहन संचार, पर्यावरण, प्राकृतिक संपदा, स्वस्थ समाज, शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी पर मॉडल प्रस्तुत किए गए। पुरस्कार वितरण गुरुवार को किया जाएगा।
सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कालेज के छात्र सूरज कुमार ने मिनी इनवर्टर का मॉडल प्रदर्शित किया जो आकर्षण का केंद्र रहा। इसकी खासियत यह थी कि यह मैकेनिकल, इलेक्ट्रिक और सौर ऊर्जा से भी संचालित होगा। राधा किशोरी बालिका इंटर कालेज की साक्षी ने सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से पढ़ाने और नई तकनीक से क्विज प्रतियोगिता कराने का मॉडल प्रस्तुत किया। महामना मालवीय इंटर कालेज के सूरज कुमार सिंह ने वार्निगिं बेल का मॉडल बनाया था जो बिजली का तार टूटते ही संबंधित पावर हाउस में बजने लगेगा। अन्य छात्र-छात्राओं ने परिवहन एवं संचार व्यवस्था, वन पर्यावरण और प्रदूषण को भी मॉडलों से दर्शाया। विज्ञान ड्रामा में कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज और क्वींस कालेज के बच्चों ने भाग लिया। इससे पहले डीआईओएस चंद्रजीत सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुप्ता, उप प्रधानाचार्य एलएन शुक्ला उपस्थित थे।