{"_id":"140-76519","slug":"Varanasi-76519-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी धड़कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी धड़कन
Varanasi
Updated Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी। गैस एजेंसियों ने एक घर एक रसोई गैस कनेक्शन को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत उपभोक्ताओं को पत्र भेजे जा रहे हैं। इसमें गड़बड़ी यह है कि कालोनी के नंबर के हिसाब से एक घर में चार-चार कनेक्शन दिखा कर चेतावनी दी जा रही है कि महीने भर में तीन कनेक्शन वापस करें अन्यथा सभी कनेक्शन रद कर दिए जाएंगे।
साल में सब्सिडी वाले छह सिलेंडर देने संबंधी केंद्र सरकार के फरमान के बाद एक पते पर एक कनेक्शन योजना को मूर्त रूप देने का काम शुरू हो गया है। उद्देश्य है कि सीमित परिवारों तक ही रसोई गैस कनेक्शन न रह जाए लेकिन इसके लिए एजेंसियों ने जो कार्रवाई शुरू की है उससे उपभोक्ताओं की धड़कन बढ़ गई है। मध्य शहर के गुरुबाग इलाके में स्थित श्रीनगर कालोनी का ही मामला लें। इस संपूर्ण कालोनी का नंबर है डी. 54/155, उसके बाद अलग-अलग प्लाट नंबर आवंटित हैं लेकिन गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं के रिकार्ड को ठीक से देखे बिना एक ही मकान नंबर पर चार-चार लोगों का कनेक्शन दर्शा कर चेतावनी जारी कर दी है। जिसके घर में एजेंसी का पत्र पहुंचा है वह परेशान तो हैं ही पर जिन अन्य तीन कनेक्शन धारकों का जिक्र चेतावनी पत्र में है उन्हें इस बारे में कुछ भी पता नहीं। अब पत्र प्राप्त करने वाला उपभोक्ता लगाए एजेंसी का चक्कर। अपने सारे कागजात दिखाए। आवास प्रमाण पत्र दिखाए। लेकिन वह यह कैसे प्रमाणित करेगा कि अन्य तीन कनेक्शन उसके परिवार से संबंधित नहीं है। ये चेतावनी पत्र जारी करने वाली एजेंसी है काशी गैस एंड एप्लाएंसेज।