फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दूकानें बंद कर आज जताएंगे विरोध

दूकानें बंद कर आज जताएंगे विरोध

Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल पर हमले से व्यापारियों में उबाल है। व्यापारी संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए गुरुवार को बनारस बंद का निर्णय लिया है। कई संगठनों ने इसका समर्थन करते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। टाउनहाल मैदान से वाहन जुलूस निकालकर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन और महामंत्री राजकुमार शर्मा ने दुकानें बंद करने निर्णय लिया है। साथ ही टाउनहाल मैदान से वाहन जुलूस निकालेंगे। महिला व्यापार प्रतिनिधि मंडल की अध्यक्ष डॉ. सुमलता अग्रवाल और महामंत्री डॉ. सरित त्रिपाठी ने बंद का समर्थन किया है। साथ ही कंछल के हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी ने बंद का समर्थन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बनारसी वस्त्र उद्योग संघ ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। संगठन के अध्यक्ष जगदीश दास साह और महामंत्री राजन बहन ने कहा है कि जुलूस निकालकर विरोध जताएंगे। वाराणसी केराना व्यापार समिति के महामंत्री अशोक कसेरा ने बनवारी लाल कंछल को सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। विशेश्वरगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता और महामंत्री रमेश केशरी ने भी बंद का समर्थन किया है। विश्वनाथ गली व्यवसायिक समिति, नीचीबाग व्यापार मंडल, भेलूपुर व्यवसायिक संघ, बनारस ऑयल एसोसिएशन, काशी इलेक्ट्रानिक्स व्यापार मंडल, अस्सी व्यापार मंडल, नारियल बाजार छत्तातले व्यापार मंडल, श्रीकाशी रेडीमेड होजरी एसोसिएशन और राष्ट्रीय वैश्य चेतना मंच ने भी बंद किया समर्थन किया है।
विज्ञापन

इनसेट
दूकान के आगे काले झंडे लगाएंगे
वाराणसी। कुछ व्यापारी संगठनों ने गुरुवार को दूकानें खोलने का निर्णय लिया है। उद्योग व्यापार मंडल (काशी) की बैठक बुधवार को हुई। इसमें दूकान खोलने का निर्णय लिया गया। साथ ही व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के ऊपर हुए हमले के विरोध में दूकानों के आगे काले झंडे लगाएंगे। इस दौरान अनिल कुमार बिंद, कृष्ण कुमार अग्रवाल, मनोज जायसवाल आदि उपस्थित थे। दशाश्वमेध व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश तुलस्यान की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि दशाश्वमेध क्षेत्र की सभी दूकानें खुली रहेंगी। वाराणसी अंगड़िया एसोसिएशन के महामंत्री डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने कहा कि दूकान बंदी का विरोध किया गया है। काशी युवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बैठक कर कंछल के हमलावरों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed