{"_id":"140-146609","slug":"Varanasi-146609-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 प्रत्याशियों की नाम वापसी, 11 चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 प्रत्याशियों की नाम वापसी, 11 चुनाव मैदान में
Varanasi
Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में सोमवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री और संकाय प्रतिनिधि पद पर कुल 38 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। सबसे अधिक अध्यक्ष पद पर 13 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। इसके बाद संकाय प्रतिनिधि के पांच पदों पर छात्रों को निर्विरोध निर्वाचित किया जाएगा। वहीं शेष पदों पर 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 11 दिसंबर को होने वाले मतदान में 1742 विद्यार्थी इनके भाग्य का फैसला करेंगे।
उधर, सोमवार को नाम वापसी के दौरान करीब डेढ़ बजे परीक्षा भवन स्थित नामांकन स्थल के बाहर खड़े प्रत्याशियों ने समय बीतने के बाद एक प्रत्याशी के अंदर जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। छात्र चुनाव अधिकारी पर सूची चस्पा करने में देरी और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए तत्काल सूची जारी करने की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंची पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। इस बीच चुनाव अधिकारी प्रो. हरिशंकर पांडेय ने दोपहर करीब सवा दो बजे सूची चस्पा कराई। इसमें 54 में से 38 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसमें सबसे अधिक अध्यक्ष पद पर 13 का नाम शामिल हैं। वहीं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालयमंत्री पद पर कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।
00000
ये प्रत्याशी मैदान में
अध्यक्ष-अच्युत कृष्ण त्रिपाठी , पंकज कुमार पांडेय, शिवमणि उपाध्याय ।
उपाध्यक्ष-नरेश शर्मा, संपूर्णानंद मिश्र, सुमित कुमार पांडेय ।
महामंत्री-अभिषेक कुमार मिश्र, जगदंबा मिश्र, मृत्युंजय पांडेय ।
पुस्तकालय मंत्री-ऋषभ कुमार पाठक, मनोज यादव।