फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तीसरे दीक्षांत में 31 मेधावियों को स्वर्ण पदक

तीसरे दीक्षांत में 31 मेधावियों को स्वर्ण पदक

Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। धोती-कुर्ता और आईआईटी का उत्तरीय। इसके साथ मोदी ब्रांड जैकेट में उत्साह से लबरेज आईआईटियंस...। गले में चमचमाता गोल्ड मेडल और हाथों में डिग्री। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू के तीसरे दीक्षांत समारोह में सोमवार को स्वतंत्रता भवन में उपाधिधारक एक अलग ही अंदाज में नजर आए। इस दौरान मेडल और डिग्री पाने की एक अलग ही खुशी उनके चेहरों पर देखने को मिली। साथ ही उनके गले में चमचमाता मेडल देख साथ मौजूद उनके माता-पिता के लिए भी ये दिन जैसे स्वर्णिम हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को आईआईटी बीएचयू के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल कुल 31 मेधावियों को स्वर्ण पदक से नवाजा गया। इसमें सर्वाधिक पांच स्वर्ण और एक रजत पदक से बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) की छात्रा श्रद्धा अग्रवाल को दिया गया। वहीं बीटेक (सेरामिक इंजीनियरिंग) की छात्रा निकिता सिंगल को चार स्वर्ण पदकों को नवाजा गया। मुख्य अतिथि नवदान्या की संस्थापक व पर्यावरणविद् डा. वंदना शिवा ने एक-एक कर सभी मेधावियों को गोल्ड मेडल से नवाजा। बता दें कि सत्र 2013-14 के कुल 38 मेधावियों को गोल्ड मेडल मिलना था लेकिन 31 विद्यार्थी ही उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। आईआईटी के निदेशक प्रो. राजीव संगल ने संस्थान की रिपोर्ट पेश की। संकाय प्रमुख प्रो. जीवीएस शास्त्री ने कुलपति से 47 को पीएचडी, 309 को एमटेक/एमफार्मा, 147 को आईडीडी/आईएमडी, 715 को बीटेक/बीफार्मा की उपाधि प्रदान करने की अनुमति मांगी। संचालन प्रो. एसके शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन रजिस्ट्रार प्रो. एसपी माथुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
समारोह से पहले बांटी गई डिग्री
वाराणसी। तीसरे दीक्षांत समारोह के पूर्व स्वतंत्रता भवन में ही उपाधि वितरण कार्यक्रम हुआ। सुबह नौ बजे आयोजित उपाधि वितरण कार्यक्रम में सत्र 2013-14 के छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की गई।
------
इन्हें मिला गोल्ड मेडल
एमटेक - अमृता शाही, हर्ष गुप्ता, देबास्मिता दास, अर्चना कमल, प्रवीण कुमार सिंह, वरुण सिंह, याग्नेश शडांगी, सौरभ डी पुत्तेवर, नेह नुपुर, अनंदिता देव, श्रुति पांडेय


आईडीडी/आईएमडी - नीरज कुमार गुप्ता, समृद्धि खुराना, हर्षित अग्रवाल, इंतुरी राम चरण, अंकुर बोस, निमिष बाजपेयी, त्रिशिता रे, नवनीत सिंह तोमर, अदिता श्रीहरि, पाहुलप्रीत सिंह, एसके इनायत हुसैन

बीटेक - श्रद्धा अग्रवाल, विशाखा पिपलानी, निकिता सिंगल, मनीष कुमार, शुभम सहाय, राहुल अजय देशपांडे, प्रांजलि शर्मा, तीर्थंकर कुमार, वंदना (बीफार्मा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed