{"_id":"140-138308","slug":"Varanasi-138308-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने भावन पटेल पर लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने भावन पटेल पर लगाया दांव
Varanasi
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ/वाराणसी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री की स्वीकृति के बाद सोमवार की रात सभी 11 विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए गए। सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। वाराणसी में रोहनिया विधानसभा से डा. भावना पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। डा. भावना पटेल को पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा ने उम्मीदवार बनाया था। हालांकि महीने भर बाद ही उनका टिकट काट दिया गया था। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा का कहना है कि डा. भावना पटेल बसपा में शामिल होने क पूर्व कांग्रेस में थीं। पार्टी दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन