फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विश्व का सबसे आधुनिक शहर बनेगा काशी: अमित शाह

विश्व का सबसे आधुनिक शहर बनेगा काशी: अमित शाह

Mon, 05 May 2014 05:30 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Mon, 05 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी अमित शाह ने रविवार की रात कहा कि 21वीं सदी के भारत का इतिहास वाराणसी से ही लिखा जाएगा। नरेंद्र मोदी की यहां से उम्मीदवारी नई शुरुआत का संदेश है। दावा किया कि मोदी के पीएम बनते ही पाकिस्तानी घुसपैठिए वापस लौट जाएंगे। यूपी के पिछड़ेपन के लिए पिछले 15 साल के दौरान रहीं सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सिर्फ काशी के पर्यटन पर ध्यान दिया गया होता तो पूर्वांचल का कोई युवा बेरोजगार न होता। भरोसा दिलाया कि मोदी के जीतने के बाद यह प्राचीन शहर दुनिया का सबसे आधुनिक शहर बन जाएगा। अमित शाह महमूरगंज स्थित सगुन लॉन में शहर के व्यापारियों, उद्यमियों और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ बनारस के विकास पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ और गंगा की नगरी में कला-संस्कृति का बखान करते हुए शाह ने कहा कि विकास में यूपी के पिछड़ने की मूल वजह जाति-पात को बढ़ावा देने वाली सपा-बसपा को सत्ता की बागडोर सौंपना है। उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था को गुजरात की तुलना में बेहद कमजोर बताया। कहा कि गुजरात में 12 साल में किसी भी थाना क्षेत्र में घंटे भर के लिए भी कर्फ्यू नहीं लगा। शाह ने कहा कि भाजपा ने काशी से मोदी को चुनाव लड़ाने का फैसला सोच समझकर लिया है। उनकी सभाओं में रिकार्डतोड़ भीड़ उमड़ने से पता चलता है कि वे सबकी आशा की किरण बन गए हैं। लोग मान रहे हैं कि सुशासन आएगा। भाजपा विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने चुटकी ली कि सौ दिन में महंगाई खत्म करने का दावा करने वाली पार्टी ने 10 साल में सिर्फ घोटालों की सूची लंबी की। आतंकियों पर लगाम कसने वाला पोटा कानून निरस्त कर दिया और आतंकियों के हौसले बढ़ा दिए गए। यूपी में मुलायम ने हार्डकोर आतंकियों से मुकदमे वापस लेने की कोशिश की। भीड़ से उन्होंने पूछा कि क्या आप चाहते हैं कि संकट मोचन में ब्लास्ट करने वाले जेल से छूट जाएं। इस शहर से मोदी का चुनाव लड़ना आने वाले दिनों में नई शुरुआत का संदेश है। मोदी यहां से अपनी उम्मीदवारी को लेकर गौरवान्वित हैं। वे यहां से सांसद चुने गए तो विकास के लिए जो काम होंगे, उससे बनारस विश्व का सबसे आधुनिक शहर बन जाएगा। वाराणसी से ही 21वीं सदी के भारत का इतिहास लिखा जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
मोदी को एयरपोर्ट पर पहनाई रुद्राक्ष की माला
वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर रविवार की दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया। भदोही की सभा के लिए उड़ान भरने से पहले काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने उन्होंने रुद्राक्ष की माला पहनाई। यहां मोदी ने काशी का हालचाल पूछा। कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर काशी का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। गंगा की फिक्र भी उन्होंने जताई। बोले कि गंगा के निर्मलीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध रहेगी। इस मौके पर महेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप राय, अवधेश सारथी, नागेंद्र रघुवंशी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed