{"_id":"140-121421","slug":"Varanasi-121421-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी ले जा रहे टेंपो चालक को निजी बस मालिकों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी ले जा रहे टेंपो चालक को निजी बस मालिकों ने पीटा
Varanasi
Updated Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव। निजी बस मालिकों की दादागीरी कम नहीं हो रही है। कैंट-कुरु मार्ग पर रोडवेज की दो बसों से जबरिया सवारियां उतारकर निजी बसों में बैठाने की घटना को अभी एक सप्ताह भी नहीं बीते थे कि शुक्रवार को निजी बस मालिकों ने एक टेंपो चालक की सिर्फ बेरहमी से पिटाई कर दी। उस समय वह एक बीमार अध्यापक को लेकर अस्पताल जा रहा था। इस घटना के विरोध में टेंपो चालकों ने डेढ़ घंटे तक चक्काजाम कर दिया। बाद में थानाध्यक्ष ने किसी प्रकार समझाकर उन्हें शांत कराया। घटना बड़ागांव के साधोगंज बाजार की है।
भिखारीपुर निवासी टेंपो चालक संतोष राम खरावन गांव के रिटायर्ड अध्यापक मेवालाल तिवारी को इलाज के लिए लेकर अस्पताल जा रहा था। साधोगंज बाजार में उसे निजी बस मालिकों ने पकड़ लिया। उन्होंने उससे कहा कि इस रोड का टैक्स प्राइवेट बस मालिक भरते हैं। ऐसे में सवारी भरनेर पर टेंपो चालकों को अंजाम भुगतना होगा। टेंपो चालक का कहना था कि उसके पास ग्रामीण इलाके का परमिट है। वह भी टैक्स भरता है। इसी बीच निजी बस मालिक और उनके समर्थकों ने टेंपो चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके के ग्रामीण और टेंपो चालकों ने साधोगंज बाजार में चक्काजाम कर दिया। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। टेंपो चालक प्राइवेट बस मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने किसी प्रकार समझा-बुझाकर टेंपो चालकों को शांत कराया। जाम खत्म होने के बाद दोनों पक्षों के बीच थाने में पंचायत भी हुई। इस मामले में पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।