{"_id":"140-119349","slug":"Varanasi-119349-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूपांतरण फैमिली वेस्ट विद जूनियर देवानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूपांतरण फैमिली वेस्ट विद जूनियर देवानंद
Varanasi
Updated Wed, 15 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। अमर उजाला समूह और श्री श्रद्धा कालोनाइजर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अमर उजाला रूपांतरण क्लब के सदस्यों और उनके फैमिली मेंबर्स के लिए आगामी 19 जनवरी को नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल ग्राउंड (बर्गर किंग के बगल में) फैमिली फेस्ट विद जूनियर देवानंद का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रूपांतरण क्लब के सदस्यों और परिवारजनों का मनोरंजन करने मुंबई से मशहूर फिल्म कलाकार जूनियर देवानंद उर्फ किशोर भानुशाली आ रहे हैं। साथ ही इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। इसमें क्लब के सदस्य या उनकी फैमिली में से कोई भी भाग ले सकता है। इस अवसर पर ढेर सारे पुरस्कार भी वितरित किये जाएंगे। कार्यक्रम में प्रतियोगी डांसिंग, सिंगिंग और रैंप वॉक, किड्स फैंसी ड्रेस कंपटीशन और मिमिक्री आदि प्रोग्राम में भाग लेने के लिए प्रतियोगी अपना रजिस्ट्रेशन इन मोबाइल नंबर 9307431935, 8954884783 और 8005304096 पर 17 जनवरी तक करा सकते हैं।
विज्ञापन