{"_id":"140-115002","slug":"Varanasi-115002-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से आवागमन के लिए खुलेगा रामनगर पीपा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से आवागमन के लिए खुलेगा रामनगर पीपा पुल
Varanasi
Updated Fri, 29 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सामने घाट से रामनगर तक पैदल आवागमन के लिए पीपा का पुल 30 नवंबर से चालू कर दिया जाएगा। कुछ दिन बाद वाहनों के आवागमन के लिए भी पुल चालू कर दिया जाएगा। इस बीच सामने घाट से रामनगर तक आवागमन के लिए तैयार हो रहे पुल में 122 पीपे लगा दिए गए।
लोक निर्माण विभाग ने गंगा के जल स्तर में वृद्धि होने पर 15 जून को पीपा पुल हटा दिया था। बाढ़ का पानी कम होने के बाद हर साल अक्तूबर महीने में पीपा पुल चालू कर दिया जाता था लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने से लोगों को रामनगर से वाराणसी के बीच में लंबी दूरी तय करके आवागमन करना पड़ रहा है। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पीपा पुल तैयार कर इस पर आवागमन 30 नवंबर से चालू करने की घोषणा की थी। विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र राम ने बताया कि पुल में 125 पीपे लगने हैं। इसमें से 122 पीपे लगाए जा चुके हैं। तीन और पीपे शुक्रवार तक लगाकर पुल तैयार कर दिया जाएगा। हालांकि अभी स्लीपर बदलने का कार्य बाकी है। उन्होंने बताया कि पुल 30 नवंबर से पैदल आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। स्लीपर बदलने के बाद पुल वाहनों के आवागमन के लिए भी खोल दिया जाएगा।