फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एक फोन पर घर बैठे मिल जाएगी गीता

एक फोन पर घर बैठे मिल जाएगी गीता

Sat, 16 Nov 2013 05:42 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sat, 16 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। पवित्र ग्रंथ गीता लेने के अब आपकों दुकान तक जाने की जरूरत नहीं है। एक फोन पर घर बैठे-बैठे गीता मिल जाएगी। फोन करने के दो से तीन दिन के भीतर यह पवित्र ग्रंथ आपके पास कोरियर के माध्यम से पहुंच जाएगा। खास बात यह है कि इसके लिए किसी प्रकार का कोई कोरियर चार्ज नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन

एक साल पहले दिल्ली के एक श्रद्धालु रामजी(53)की तरफ से शुरू की गई मुहिम धीरे-धीरे रंग ला रही है। उनका अपना कोई संगठन भी नहीं है। इसके पीछे उनका मानना है कि अपने लिए जीने से क्या फायदा, सच्चे अर्थ में तो दूसरों के कल्याणार्थ जीना चाहिए। गीता पढ़ना और सुनना ज्ञान यज्ञ है। गीता की महत्ता जानते तो सभी लोग है कि लेकिन इसके पढ़ने वालों की संख्या वर्तमान में 50 प्रतिशत से भी कम है। मान्यता के अनुसार इस ग्रंथ में मानव जीवन का सार है। लोग जीवन के निहितार्थ और उसके गूढ़ अर्थ समझ सके, इसके लिए दो वर्ष से वह घर-घर गीता पहुंचाने का का काम कर रहा है। इसकी शुरूआत भी देश की राजधानी दिल्ली से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अब तक उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सबसे अधिक 1500 और मथुरा में 300 ग्रंथ लोगों में वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य जिलों से भी गीता की डिमांड आ रही है। गीता को मंगाने के लिए लोगों को बस मोबाइल नंबर 09873052666 और 09873357727 डायल करना होगा। खास बात यह है कि लोग इस नंबर पर बात कर या संदेश भेजकर अपना नाम, पता नोट करा सकते हैं। इसके दो से तीन दिन के भीतर उन्हें गीता मिल जाएगी। प्रदेश के कई जिलों से तो इंजीनियरिंग कालेजों के छात्र-छात्राओं ने भी गीता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed