फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मनोकामना पूर्ण करती हैं मां भद्रकाली

मनोकामना पूर्ण करती हैं मां भद्रकाली

Sun, 06 Oct 2013 05:38 AM IST
Varanasi
Varanasi Updated Sun, 06 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
बड़ागांव। क्षेत्र के सरावां गांव स्थित मां भद्रकाली का मंदिर विभिन्न किंवदंतियों को अपने में समेटे आज भी लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। ऐसी मान्यता है कि यह गांव मां भद्रकाली और राजा भद्रसेन की शक्ति और भक्ति के लिए प्रसिद्ध था। उज्जैन के राजा विक्रमादित्य को ब्रह्महत्या के श्राप से मुक्ति के लिए अमृत कलश लेने नौकर के वेष में यहां आना पड़ा था। इस मंदिर पर प्रत्येक शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। नवरात्र में भक्तों की ज्यादा भीड़ होती है।
विज्ञापन

ऐसी मान्यता है कि भद्रकाली अपने यहां आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं। मंदिर के समीप ही वरुणा और बसुही नदी के संगम पर राजा भद्रसेन का किला था। किले के खंडहर आज भी एक टीले के रूप में मौजूद हैं। यहां गुप्तकाल के आलीशान महलों के प्रमाण भी मिले हैं। मंदिर के प्रबंधक कल्पनाथ मिश्र बताते हैं कि राजा विक्रमादित्य को ब्रह्महत्या का श्राप लगा था। श्राप से मुक्ति के लिए राजपुरोहित ने उन्हें सरावां गांव के पास राजा भद्रसेन की आराध्य देवी भद्रकाली की पूजा कर अमृत लाने के लिए कहा। विक्रमादित्य राजा भद्रसेन के यहां नौकरी करने लगे। राजा भद्रसेन की पूजा करते देख विक्रमादित्य ने भी मां की पूजा की और अमृत कलश प्राप्त किया। तभी से मान्यता है कि प्रत्येक शनिवार को मां भद्रकाली यहां आती हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रसिद्ध नारायण सिंह, सत्येंद्र कुमार, श्याम नारायण, बीरबल मिश्र, संजय पांडेय आदि ग्रामीणों का कहना है कि नवरात्रि में भारी भीड़ जमा होने के बावजूद प्रशासन की ओर से सुरक्षा का खास इंतजाम नहीं किया गया है। मंदिर परिसर में भगदड़ की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed